भाजपा जनकल्याण मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बताया कि समाज एवं राष्ट्रहित में सक्रिय सेवाओं तथा किसानों के मुद्दों पर लगातार कार्य करने की प्रतिबद्धता को देखते हुए भाजपा जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री दर्शन आर. शाह जी ने पवन कुमार को जिला अध्यक्ष, किसान मोर्चा – गोंडा (उत्तर प्रदेश) के पद पर नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति 06 मार्च 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू होगी ,
संगठन के अनुसार पवन कुमार लंबे समय से सामाजिक कार्यों एवं किसान हित से जुड़े विषयों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता, जनसंपर्क और समाज सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दर्शन आर. शाह जी ने कहा, “भाजपा जन कल्याण मंच का उद्देश्य राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और किसान कल्याण के लिए कार्य करना है। हमें विश्वास है कि पवन कुमार अपने नेतृत्व में गोंडा जिले में संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा किसानों की समस्याओं को प्रभावी रूप से उठाकर उनके समाधान के लिए कार्य करेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि संगठन के राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीय अखंडता, लोकतंत्र, सकारात्मक पंथ-निरपेक्षता (सर्व धर्म समभाव) तथा गांधीवादी समाजवाद जैसे मूल सिद्धांतों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने के लिए सभी पदाधिकारी समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं।
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पवन कुमार को नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में भाजपा जन कल्याण मंच गोंडा जिले में संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होकर समाज व किसान हित में महत्वपूर्ण कार्य करेगा।





















