सत्यम् लाइव, 16 मार्च 2021, दिल्ली : भजनपुरा लोन का लालच देकर खाते से ₹300000 निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित का नाम जफर है जो कि गढ़ी मांडू का निवासी है । जफर ने बतलाया की लॉकडाउन के दौरान उनका काम बंद हो गया था जिस कारण वह किराया भी नहीं दे पा रहे थे । इस बीच जफर के मकान मालिक ने उसे एक शख्स सुधीर पांडे से मिलवाया। सुधीर पांडे ने जफर से 7 बिना हस्ताक्षर के चेक व आधार कार्ड की फोटोकॉपी की मांग रखी। उसने कहा कि लोन दिलवाने के नाम पर वो कमीशन नहीं लेगा और जल्दी ही लोन पास करवा देगा ।
जफर उसके झांसे में आ गए और उन्होंने यह कागजात उसे सौंप दिए। परंतु 19 जनवरी को उनके सहयोगी ने फोन करके बतलाया की उनका एक चेक बाउंस हो गया है इस पर जफर अपने बैंक शाखा में गए । उन्हें पता चला कि 18 जनवरी को ही उनके खाते से जाली दस्तखत व मोहर लगाकर सुधीर पांडे के नाम से चार चेक के माध्यम से तीन लाख रुपए निकाल लिए गए हैं । जफर ने तुरंत सुधीर पांडे को फोन करके जानकारी हासिल करनी चाही। इस पर सुधीर पांडे ने उन्हें बतलाया कि कोई गड़बड़ी हो गई होगी । इसके बाद उसने फोन बंद कर दिया जफर ने कई जगह सुधीर पांडे को खोजने की भरसक कोशिश की परंतु उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी । जफर नें लिखित शिकायत भजनपुरा थानाध्यक्ष अशोक शर्मा को दि । जब थानाध्यक्ष अशोक शर्मा को धोखाधड़ी का पता चला तो उन्होंने तुरंत मामले कि जांच करने के लिए पुलिस अधिकारी नियुक्त किया । थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया जाएगा व आरोपित सलाखों के पीछे नजर आएगा।






















