नेपाल के प्रधानमंत्री श्री शेर बहादुर देउबा जी के साथ अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के महामंत्री तरुण मिश्र राजधानी काठमांडू में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए
सत्यम् लाइव, 31 जुलाई 2021, नई दिल्ली। पाँच दिवसीय नेपाल भ्रमण के चौथे दिन अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा महासभा के राष्ट्रीय महामन्त्री श्री तरूण मिश्र ने आज शुक्रवार 30 जुलाई 2021 को नेपाल के प्रधानमंत्री श्री शेरबहादुर देउवा से उनके निजी आवास बालुवाटार में शिष्टाचार भेटवार्ता की । महामन्त्री मिश्र का पाँच दिवसीय नेपाल भ्रमण व्यक्तिगत होते हुए भी सदियों पुराने नेपाल-भारत संबध के संदर्भ में प्रधानमंत्री श्री शेरबहादुर देउवा से विस्तृत चर्चा हुई ।
गौरतलब है कि नया संविधान ज़ारी होने के बाद दोनों देशों के संबंधों को और भी प्रगाढ़ करने के लिए आभार एवम् धन्यवाद का आदान-प्रदान किया गया। महामंत्री मिश्र ने बाबा पशुपतिनाथ मंदिर एरिया के बहुआयामिक विकास पर विशेष रूप से ज़ोर दिया, जिस पर प्रधानमंत्री देउवा द्वारा गंभीरतापूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया गया। महामंत्री मिश्र को पुनः नेपाल आने का आग्रह भी नेपाल के प्रधानमंत्री ने किया।
आज की अपनी महत्वपूर्ण मुलाक़ात में महामंत्री मिश्र ने नेपाल के संत एवम् त्यागी नेता माने जाने वाले पूर्व मंत्री एवम् सांसद मा महंथ ठाकुर जी से भी मुलाक़ात की। मुलाक़ात के दौरान मा ठाकुर ने मधेश एवम् नेपाल की राजनीति पर चर्चा करते हुए विगत में उनकी पार्टी के द्वारा किए गए विभिन्न संघर्षों से अवगत कराया। मधेश एवम् नेपाल के विकास के लिए अपनी ओर से अपने संगठन तथा भारत सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने की महामन्त्री मिश्र ने प्रतिबद्धता जाहिर की है।
मधेश की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले श्री परमेश शाह जो स्व. नेता गजेन्द्र नारायण सिंह के सहयोगी भी रह चुके हैं, ने इन तमाम कार्यकमों में समन्वय एवं सहयोग किया। उनको विशेष धन्यवाद देते हुए महामन्त्री मिश्र ने उन्हें भारत आने का न्योता दिया। देश की 65% आबादी वाले बहिष्कृत समुदायों के लिए अधिकार की लड़ाई में संघर्षशील अन्य नेताओ के साथ हुई मुलाकातों के बारे में मिश्र के दिल्ली वापस आने पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
संवाददाता- नीरज दुबे





















