सत्यम् लाइव, 2 मई 2020, दिल्ली।। भारतीय जनता पार्टी ने आज मंगलवार वाले दिन देश में तीन बडे बदलाव किये हैं। इन बदलाव में दिल्ली, छत्तीसगढ और मणिपुर शामिल है। दिल्ली की कमान अभी तक जो पूर्वी दिल्ली केे संसद मनोज तिवारी केे हाथ थी अब मनोज तिवारी का कार्यकाल समाप्त हुये 6 माह ज्यादा हो गये हैं, इसी कारण से अब उत्तरी एमसीडी के पूर्व मेयर आदेश कुमार गुप्ता के हाथ में कमान थमा दी गयी है। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। गुप्ता ने 1991 में कानपुर यूनिवर्सिटी से बीएससी की थी। उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में पेशा ठेकेदारी बताया था। माना जा रहा है कि बीजेपी ने दिल्ली में व्यापारी वर्ग को देखते हुए उन्हें आगे किया है। छत्तीसगढ चलकर देखते हैं तो विष्णुदेव साय को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ये प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी का स्थान लेंगे। विष्णुदेव साय का जन्म जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील के एक छोटे से गांव बगिया में एक किसान परिवार में हुआ। पंचायत प्रमुख से लेकर केन्द्रीय मंत्री तक का पद भार सम्भाल चुके हैं रायगढ़ लोकसभा सीट पर पिछले 20 साल जीत दर्ज कराते आ रहे हैं।
और साथ ही मणिपुर में भावनानंद सिंह की जगह एस टिकेन्द्र सिंह को मणिपुर का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उपसम्पादक सुनील शुक्ल





















