सत्यम् लाइव, 12 मई 2021, दिल्ली।। बात जब मॉ की हो तो रिकार्ड बनाने के लिये मेहनत करनी पडती है और फिर जब भारत में बात गौ माता की हो तब तो फिर एक आपकी अपनी तपस्या ही होती है जो लग्न बनकर रिकार्ड कायम कर देती है। ऐसा ही कानपुर देहात के अन्तर्गत शिवली क्षेत्र, में एक गौशाला चल रही है जिसको श्रीराघव गौवर्धन गौशाला के नाम से जाना जाता है। इस गौशाला में दुर्घटनाग्रस्त गायों की देखभाल की जा रही है और इस गौशाला की देखरेख कर रहे गौ सेवक की उम्र मात्र 20 साल 11 महीने है।
गौ सेवा का मार्ग लगभग 9 साल पहले राघव ने चुना था जब वो मात्र 10-11 साल के रहे थे, उसके बाद से ही इस गौशाला में गौ की देखभाल सुचार रूप से चल रही है ये बात International Book of Records, International Book of Records ज्ञात हुई तो राघव शुक्ल का नाम है यह रिकार्ड अब “YOUNGEST TO RESCUED MOST COWS” का विश्व रिकॉर्ड RAGHAV SHUKLA ने 11 मई 2021 को शिवली कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश) भारत से प्राप्त किया है। 20 साल 11 महीने की उम्र में राघव ने अलग-अलग स्थितियों से अब तक 110 गायों को बचाया और उनकी पूरी तरह से सेवा की और इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
सुनील शुक्ल





















