भोजपुरी सेवा समिति ने दी पदोन्नति की बधाई, सुरक्षा व्यवस्था में हुए सुधारों की सराहना
सत्यम् लाइव | संवाददाता
दिल्ली : आउटर नॉर्थ जिले में कानून-व्यवस्था को मज़बूत करने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले ईमानदार एवं निर्भीक छवि के पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी को नववर्ष पर पदोन्नति का उपहार मिला है। उनकी इस उपलब्धि पर जिले की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई दी।

इसी क्रम में भोजपुरी सेवा समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस उपायुक्त के कार्यालय पहुंचकर उन्हें पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं। समिति की ओर से उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया गया, साथ ही तुलसी का पौधा एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भोजपुरी सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष गौरव सिंह, महासचिव जयकरण सिंह, कानूनी सलाहकार अजय सिंह तथा मीडिया प्रमुख श्याम बघेल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
पुलिस उपायुक्त के नेतृत्व में थाना भलसवा डेरी क्षेत्र में पुलिस गश्त को तेज किया गया है। भलसवा झील पर पुलिस पिकेट की स्थापना से झपटमारी की घटनाओं में कमी दर्ज की गई है। दोपहिया वाहन चालकों की नियमित जांच की जा रही है, वहीं रात्रि के समय बिट अधिकारी क्षेत्र में सक्रिय रूप से गश्त करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इसके अतिरिक्त पूरे इलाके में दुकानों को रात 10 बजे तक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे न केवल अपराध पर अंकुश लगा है बल्कि जाम की समस्या से भी लोगों को राहत मिली है।
पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी अपनी सादगी और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सम्मान समारोह के दौरान आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को अल्पाहार कराकर सम्मानपूर्वक वि






















