सत्यम् लाइव, 15 अप्रैल 2021, दिल्ली।। दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आवश्यक कामों के लिए लोगों को कर्फ्यू पास दिया जाएगा। अपने एलान में केजरीवाल ने कहा कि सिनेमा हॉल 30 फीसदी क्षमता के साथ खुले रह सकते हैं। केजरीवाल ने बताया कि साप्ताहिक बाजारों में भीड़ को रोकने के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं।
- रेस्टोरेंट में खाने की सुविधा नहीं होगी. पैकिंग और होम डिलिवरी जारी रहेगा।
- वीकेंड लॉकडाउन में सिर्फ आपातकालीन सेवाओं को छूट दी जाएगी।
- 30 प्रतिशत की मता के साथ सिनेमा हॉल खुलेगा।
- शादी और शुभ समारोह में शामिल होने के लिए कर्फ्यू पास दिया जाएगा।
- जिम, पुल और मॉल बंद रहेंगे।
- एक हफ्ते में एक जोन में एक ही दिन साप्ताहिक बाजार खुलेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में बेड की कोई कमी नहीं है. उन्होंने कहा, ”इस वक्त इतनी बड़ी महामारी में हमारी कोशिश है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को बैड मिलना चाहिए इसलिए किसी एक ही अस्पताल में भर्ती होने की जिद न करें किसी दूसरे अस्पताल में भी जा सकते हैं. अभी दिल्ली के अस्पतालों में 5000 बैड खाली हैं अभी भी ऑक्सीजन बैड्स की संख्या बढ़ायी जा रही है”
सुनील शुक्ल





















