सत्यम् लाइव, 1 सितम्बर दिल्ली।। आम आदमी करे तो क्या करें? एक तरफ कोरोना से लगभग ढे़ड सालों से बाजार में काम नहीं है तो आम आदमी अपने व्यापार को लेकर बहुत परेशान है। कुछ व्यक्ति तो काम भी मजदूरी में कर रहे है क्योंकि परिवार भी तो पालना है मजबूरी है। जहां पहले काम करते थे अब वो बंद हो चूके है या कम्पनियों ने भी कर्मचारियों की छटनी कर है। इसी कारण से बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हैं। इस संकट की घड़ी में जिसके कारण छोटे-छोटे व्यापारी अपना व्यापार घाटा होने की बजह से बंद कर रहे हैं या फिर क्षमता से कम व्यवसाय कर रहे है। भारत में एक बड़ा ऐसा वर्ग है इस समय जिसके काम का निश्चित नहीं है कि कितने दिनों तक सही चलेगा। नौकरी वालों को कभी भी निकाला जा सकता है।
इन समस्यों के साथ भारत के कई राज्यों में गैसों के दाम बढ़ा दिए गए है। जिससे आम आदमी पर खर्च का भार और बढ़ गया है। एलपीजी सिलिंडर में यह बढ़ोतरी पिछले 20 दिनों में दूसरी बार बढ़ाई गई है यानी 1 सितम्बर से देशभर में एलपीजी सिलिंडर गैसो के दामों में वृद्धि हो गई है। राजधानी दिल्ली की बात करें तों 859.50 रूपये में मिलने वाला गैस अब से 884.50 रूपये मिलेगा यानी घरेलू गैस सिलिंडर के दाम 25.50 रूपये प्रति सिलिंडर बढ गया है तो वहीं कॉमर्शियल गैस सिलिंडर 1693 रूपये में आपको मिलेगा।
मंसूर आलम





















