सत्यम् लाइव, 31 जुलाई 2021, दिल्ली।। महाराष्ट्र के नासिक जिले में शुक्रवार भारतीय समयानुसार 11ः04 बजे सतह से 5 किलोमीटर की गहराई में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप के झटकों की तीव्रता 2.4 से ज्यादा नहीं थी लेकिन बाढ़ भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं की मार झेल रहे महाराष्ट्र में भूकंप के झटके ने लोगों को दहशत में ला दिया है
लोग के दिल में अब प्रकृति और पर्यावरण से इतना डर बैठा हुआ है कि इस नार्मल से भूकम्प के झटके से लोग घर छोड़कर बाहर आ गये। लोगों में अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया था। अप्राकृतिक विकास की रट लगाये प्राकृतिक सन्तुलन बिगड़ने जैसी स्थिति सभी जगह पर दिख रही है परन्तु अभी भी विकास के रथ पर सवार होकर स्वर्ग की सीमाओं को बढ़ाने का प्रयास 1887 से जो प्रारम्भ हुआ वो आज भी किया जा रहा है।
सुनील शुक्ल





















