सत्यम् लाइव, 12 जुलाई 2021, दिल्ली।। भारतीय क्रिकेट टीक के तेज गेंदबाज पंकज सिंह ने क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी है। पंकज सिंह ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 2004 में राजस्थान की तरफ से प्रवेश किया था। साथ ही उन्होंने 2014 के इंग्लैंड का तथा 2010 में जिम्बाब्वे में त्रिकोणीय सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ एक वन.डे मैच खेला था। पंकज सिंह ने राजस्थान को 2010-11, 2011-12 में रणजी ट्रॉफी खिताब जीताने दिलवाया था। 2014 में उन्हें इंग्लैंड टेस्ट टीम के खिलाफ खेलने इशांत शर्मा के चोट लगने पर मौका दिया गया।
पंकज ने घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और 117 प्रथम श्रेणी मैच अब तक खेले हैं जिसमें सर्वाधिक 472 विकेट अपने नाम लिखे हैं। 28 बार ऐसा मौक आया है जब पांच विकेट तथा पांच बार 10 विकेट हासिल करने का नाम भी अपने नाम लिखा है। 79 बार ए श्रेणी के मैचों में 118 विकेट चटकाए लिये, 57 टी-20 मैचों में 43 विकेट लिए।
मंसूर आलम





















