सत्यम् लाइव, 10 दिसम्बर 2021, उप्र।। कानपुर देहात के अकबरपुर में पुलिस की बर्बरता को देखकर भारतीय जनता पार्टी के वरूण गॉधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कमजोर से कमजोर व्यक्ति को न्याय मिल सके। यह नहीं कि न्याय मांगने वालों को न्याय के स्थान पर इस बर्बरता का सामना करना पड़े, यह बहुत कष्टदायक है। भयभीत समाज कानून के राज का उदाहरण नहीं है। सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कानून का भय हो, पुलिस का नहीं।”
वीडियों के अन्त में साफ सुनाई दे रहा है कि एसआई एक व्यक्ति से कह रहा है कि तुझे हीरो बनाऊॅगा, हीरो।। अराजकता के दौर में उत्तर प्रदेश पुलिस ने कई ऐसे करानामें अब तक किये हैं गोरखपुर का काण्ड भी कानपुर से ही सम्बन्ध रखता है। बहराल अभी तक इस्पेक्टर को सस्पेड कर दिया गया है। विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि इस बचाव में पुलिस अधिकारी ने पहले झूठ बोला, बाद में जब सोशल मीडिया पर लगातार यह वीडियो वायरल हुआ और संज्ञान दिल्ली तक जा पहुॅची तब कार्यवाही की जॉच की बात कही जा रही है।
सुनील शुक्ल
Leave a Reply