सत्यम् लाइव, 8 जुलाई 2020, राजस्थान।। राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ट्वीट करते हुए कहा है कि पहले नीजि विद्यालयों को 30 जून तक तीन महीने की स्कूल फीस स्थगित करने के आदेश दिए गये थे अब उस आदेशा को वर्तमान में स्कूल खुलने तक आगे बढाया जा रहा है। इस हेतु जल्द ही आदेश जारी करवाए जा रहे हैं। आपको बता दें कि वैसे तो पूरे देश में ऐसा लगभग चल रहा है कि अभिभावक फीस देने को तैयार नहीं है और अपनी विश्ववस्ता बता रहा है कि लॉकडाउन के दौरान हम सबके पास काम नहीं था, और साथ में स्कूल ने बच्चों को पढाया भी नहीं है तो फिर फीस किस लिये ली जायेगी। दूसरी तरफ हरियाणा में स्कूल के मालिकों ने शिक्षको-शिक्षिकाओं सहित चपरासी तक की पेमेन्ट देने की बात कही साथ ही ये भी कहा कि अभिभावक को ये सोचना चाहिए कि ली गयी फीस हम सब अपने पास न रखकर आपके ही पडोस से आये हुए शिक्षकों और स्कूल के कर्मचारियों को देनी होगी। इस को जब हरियाणा कोट में रखी गयी तो कोर्ट ने तारीख आगे बढाकर अगली तारीख को फैसला करने की बात कही। ऐसा ही राजस्थान, विहार, यूपी और मप्र सहित पूरे देश में भी चल रहा है परन्तु ऑनलाइन को और बढावा देकर इस पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
सुनील शुक्ल





















