सत्यम् लाइव, 22 अगस्त उत्तर प्रदेश।। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह ने आज अन्तिम श्वॉस ली। चार जुलाई से संजय गांधी पीजीआइ लखनऊ के क्रिटिकल केयर मेडिसिन की आइसीयू में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया था। लंबी बीमारी और शरीर के कई अंगों के शिथिल हो जाने के बाद शनिवार रात 9.30 बजे उन्होंने अंतिम श्वॉस ली। पीजीआइ के डाक्टरों ने कल्याण सिंह की स्थिति बेहद नाजुक होने की जानकारी पहले ही दे दी थी। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंंह के निधन के कारण उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।
सुनील शुक्ल





















