अटल भारत सम्मान फाउंडेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सह दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित संतोष मिश्रा जी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज अटल भारत सम्मान फाउंडेशन द्वारा डीएलएफ साहिबाबाद, उत्तर प्रदेश में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस फ्री चिकित्सा कैंप में आमजन के लिए आंखों की जांच एवं रक्त जांच की निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिनमें शुगर, सीबीसी (CBC), कोलेस्ट्रॉल, थायरॉइड, मलेरिया एंटीजन तथा ब्लड प्रेशर (BP) की जांच शामिल रही। इस शिविर का लाभ लगभग 105 लोगों ने उठाया।
इस अवसर पर अटल भारत सम्मान फाउंडेशन की राष्ट्रीय टीम के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती सोनिया राणावत, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आदित्य सरूप भारद्वाज जी, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. बिपिन पयाल जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा मान जी, राष्ट्रीय सचिव कामिल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस निःशुल्क चिकित्सा कैंप का नेतृत्व अटल भारत सम्मान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया गया। पंडित संतोष मिश्रा जी ने आगे बताया कि फाउंडेशन द्वारा जनसेवा के इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए आगामी 19 फरवरी को दिल्ली पुलिस हेड ऑफिस में भी फ्री चिकित्सा कैंप का आयोजन किया जाएगा।
अटल भारत सम्मान फाउंडेशन समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।





















