सत्यम् लाइव, 24 अगस्त 2021, दिल्ली।। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने जी-7 की इमरजेंसी बैठक आज बुलाई है इस बैठक में अफगानिस्तान से लोगों को निकालने पर केन्द्रित बताई जा रही है। जी-7 में कनाडा, फ़्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका का एक समूह है।
अमेरिका ने 31 अगस्त तक अपनी सेना अफगानिस्तान से वापस बुला रहा है। इसके पश्चात् अफगानिस्तान के हालात को कैसे संभाला जाये? इस विषय पर चर्चा होगी। इस बैठक में जी-7 के समस्त देश माननीय गण उपस्थिति होगें। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन 24 अगस्त को जी-7 देशों के अन्य सदस्यों के साथ डिजिटल बैठक कर सकते हैं। अफगानिस्तान नीति पर चर्चा करेगें और पिछले दो दशक में हमारे साथ डटे रहे बहादुर अफगानों और कमजोर अफगान नागरिकों को वहां से निकालने पर चर्चा करेंगे। दूसरी तरफ तालिबान ने रविवार को कहा कि वह जल्द ही अफगानिस्तान में नई सरकार के गठन करेगा क्योंकि देश से अपने लोगों को सुरक्षित करने का हमारा पहलो प्रयास होगा।
सुनील शुक्ल





















