गाज़ियाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिंदू सम्मेलन 2026 का भव्य एवं अनुशासित आयोजन दिनांक 1 फरवरी 2026, रविवार को रामलीला मैदान, सेक्टर-01, वसुंधरा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन का आयोजन हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति, विवेकानंद बस्ती, वसुंधरा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महिलाओं द्वारा महिषासुर मर्दिनी स्त्रोत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात अतिथियों के आगमन पर दीप प्रज्वलन, तथा बाल कलाकारों के द्वारा गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, रुद्राष्टकम स्तोत्र के साथ कार्यक्रम को गति प्रदान की गई।

श्री अभय शर्मा जी के द्वारा अतिथि परिचय तथा चंदन दुबे एवं आर के गौतम द्वारा कार्यक्रम की महती भूमिका प्रस्तुत की गई ।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के कुशल संयोजन के साथ साथ कालका मंदिर के महंत श्री श्री 1008 अशोक योगी जी का आशीर्वचन मिला।
मुख्य उद्बोधन विभाग समरसता प्रमुख डॉ प्रियांक, वैशाली महानगर सहकार्यवाह शिवनाथ जी, शारीरिक प्रमुख पीयूष जी का बौद्धिक मिला।
सम्मेलन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष अशोक मित्तल जी द्वारा सारगर्भित धन्यवाद ज्ञापन के साथ भारत माता की आरती की गई l तत्पश्चात् सपरिवार भोजन-प्रसाद की भी व्यवस्था रही l सम्मेलन सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर सिद्ध हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ग़ाज़ियाबाद नगर निगम, सेक्टर निवासियों तथा स्वयंसेवकों का मुख्य योगदान रहा जिसमें मुख्य अमित, डीपी सिंह जी, गोविंद जी। संख्या लगभग 1000 लोगों की रही।






















