यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर ऐसे दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिन्होंने अलग-अलग जिलों के न्यायालय में अलग-अलग व्यक्तियों के लिए जमानती बाउंड भरे। इनके खिलाफ न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। यमुनानगर हुड्डा थाना प्रभारी प्रमोद बलिया ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर धर्मपाल और ममता के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
इसमें कहा गया है कि एक व्यक्ति एक-एक लाख के 10 जगह जमानती बांड दिए गए। इसी तरह दूसरे ने 9 अलग-अलग जिलों में जमानती बांड दिए। इन शहरों में चंडीगढ़, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, हिसार, बिलासपुर इलाके शामिल है। थाना प्रभारी ने बताया कि जहां-जहां इन दोनों ने न्यायालय में व्यक्तियों की जमानत दी है वहां से इनका रिकॉर्ड निकलवाया जाएगा, ताकि पता चल सके कि इन्होंने सभी जगह एक ही प्रॉपर्टी के कागज दिए हैं या प्रॉपर्टी अलग-अलग है।
थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि अक्सर यह लोग पैसे लेकर जमानती बाउंड भरते थे।इसी तरह के मामले सामने आने के बाद न्यायालय ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे ही एक मामले में पहले भी न्यायालय के आदेश पर पर्चा दर्ज हुआ था जिसमें गिरफ्तारी भी हुई थी। इस मामले में भी जांच के बाद गिरफ्तारियां की जाएगी।





















