सत्यम् लाइव, 5 अप्रैल 2020, दिल्ली | अमूमन ये देखा गया है कि पुलिस को लॉकडाउन के चलते काफी सख्ती भी दिखानी पड़ रही है | पर मानवता को बचाने के लिए ये भी बहुत जरुरी कदम है | और इसके साथ साथ दिल्ली पुलिस का एक चेहरा ओर भी दिखता है जिसमे दिल्ली पुलिस गरीब और कमजोर लोगो को उनके खाने-पीने सामान वितरण कर उनकी मदद कर रही है | जिसमे दिल्ली पुलिस के एस. एच. ओ. भल्स्वा डेरी थाना श्री अजय कुमार सिंह नें एक इंसानियत की मिसाल पेश की ।
ये भी पढ़े : दिल्ली में भलस्वा डेरी थाना को किया गया सेनेटाइज़…..
उन्होंने आज अपने थाना स्टाफ और एन. जी. ओ. के साथ मिलकर कच्चे राशन को वितरण किया।एन. जी. ओ. की टीम के माध्यम से श्री अजय कुमार सिंह मुकुंदपुर में एक स्कूल में पहुंचे । वहाँ पहले से ही जरुरतमंदो की लंबी लाइन लगी हुई थी । लाइन स्कूल के बाहर तक जा रही थी। लंबी लाइन देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी वहां रुकवाई और वहीं पर महिलाओं व बुजुर्गों को राशन बांटना शुरू कर दिया व जनता से अपील की कि अगर उन लोगों कि कभी भी खाने की दिक्कत हो तो वह थाने में आएं। उनको राशन मुहैया कराया जाएगा। उनके इस पहल को संज्ञान मेँ लेकर भोजपुरी सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि उनकी टीम रोज लगभग 100 लोगों को राशन बांटेगी। एस. एच. ओ. साहेब कि इस पहल से पूरा दिल्ली पुलिस अपने पर गर्व महसूस कर रहा है|

