सत्यम् लाइव, 9 दिसम्बर 2021 दिल्ली।। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री जो राष्ट्रीय अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग के चेयरमैन हैं इन्होंने हेलीकॉप्टर हादसे पर सवाल उठाए हैं ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा कि ‘‘बाह्य आक्रमणों से तो देश है सुरक्षित, परन्तु भीतरी दुश्मनो से कैसे बचाए देश? हमारे सीडीएस जनरल श्री विपिन रावत को निगल गए देश के भीतरी दुश्मन। विश्वास ही नहीं होता कि यह एक हादसा है। एडवांस तकनीकी के हेलिकॉप्टर का क्रैश हो सकता है या ये एक प्रायोजित षडयंत्र।’’
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत और उनकी पत्नी के पार्थिव शरीर के गुरुवार शाम तक एक सैन्य विमान से देश की राजधानी दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। शुक्रवार को पति-पत्नी के शवों को उनके घर लाया जाएगा और प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अंतिम दर्शन करने के लिये रखा जायेगा। उसके बाद कामराज मार्ग से दिल्ली कैंटोनमेंट के बराड़ चौराहा श्मशान घाट तक उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। अंतिम संस्कार के समय उनकी छोटी बहन और भाई भी वहां मौजूद रहेंगे।
सुनील शुक्ल





















