प्राचीन शिव शक्ति दुर्गा मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी पंडित संतोष मिश्रा जी ने बताया कि खोड़ा वार्ड नं.23, हिमालय एंक्लेव स्थित, प्राचीन शिव शक्ति दुर्गा मंदिर के प्रांगण में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा आज दिनांक 11मार्च दिन बुधवार से 17 मार्च दिन मंगलवार तक प्रतिदिन सायं 3 बजे से रात्रि 7.30 बजे तक चलेगी तथा 18 मार्च दिन बुधवार को हवन एवं भंडारा किया जाएगा। रथ, डीजे एवं बैंड बाजें के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से चलकर हिमालय एंक्लेव, प्रेम विहार, सेक्टर 62, 21 नं. पानी की टंकी, पवन विहार, इतवार बाज़ार होते हुए मंदिर प्रांगण में स्थापित हुई।कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाएं, पुरुष , बच्चे शामिल हुए। कथा के मुख्य यजमान श्रीमति मीरा गुप्ता धर्म पत्नी स्व. श्री राजेन्द्र कुमार गुप्ता, सुपुत्र श्री नितिन गुप्ता एवं श्रीमती राखी गुप्ता है। गोवर्धन धाम से पधारे कथा व्यास श्री कृष्ण पवन शास्त्री जी के मुखारबिंदु से कथा के प्रथम दिवस में धुंध्वी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। कथा सुनकर सभी भक्त भाव विभोर हो गए। इस मौके पर श्री डी. पी. उपाध्याय, हृदय राम मिश्रा, भोला पांडेय, डी. डी. तिवारी, परमात्मा यादव, सूरज सिंह कुशवाह, संतोष मिश्रा, रवि शर्मा, पिंटू पांडेय, अंकित गुप्ता, अनुज गुप्ता, अनमोल गुप्ता आदि मौजूद थे।





















