सत्यम् लाइव, 5 अगस्त 2021, दिल्ली।। दशकों बाद #Tokyo2020 में ने भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है। आज हर भारतीय का मस्तक भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने गर्व से ऊँचा कर दिया है। आज की जीत भारतीय खेल जगत में हॉकी को लेकर या शरीरिक मेहनत को लेकर आने वाली पीढ़ी को नई दिशा देगी। हम सब भारतीय पुरुष हॉकी टीम के हर एक सदस्य को जीत की बधाई प्रेषित करते हैं।





















