आईपीएल के 19वें सीजन के शेड्यूल का सभी को इंतजार है. आखिर कब आएगा शेड्यूल? कब होगा IPL 2026 के मुकाबलों की तारीख का ऐलान? इन सवालों का जवाब देते हुए BCCI ने बड़ा अपडेट दिया है. BCCI के सेक्रेटरी देवजीत साइकिया ने बताया कि आईपीएल के सभी मैचों का ऐलान फिलहाल नहीं किया जाएगा. IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होना है.
IPL 2026 शेड्यूल पर BCCI ने क्या कहा?
BCCI सेक्रेटरी देवजीत साइकिया के मुताबिक आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान अगले 2-3 दिन में कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि हालांकि पहले सिर्फ 20 दिन के मैचों का ही शेड्यूल बनेगा. वहीं आगे के मुकाबलों का शेड्यूल लीग के दौरान आगे आएगा.
BCCI क्यों नहीं करेगी सभी मैचों का ऐलान?
अब सवाल है कि BCCI सभी मैचों के शेड्यूल का ऐलान एक साथ क्यों नहीं कर रही? इसके पीछे की वजह कई राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीखें हैं. 20 दिन के आगे की मुकाबलों के शेड्यूल का ऐलान BCCI राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखों को ध्यान में रखकर ही करेगी.
इन राज्यों में अप्रैल में हो सकते हैं चुनाव
IPL 2026 के दौरान ही बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव होने हैं. हालांकि, उसकी तारीखों का ऐलान अभी नहीं किया गया है. उम्मीद है कि इन राज्यों में अप्रैल में चुनाव होंगे. BCCI को भी उसी के फाइनल डेट का इंतजार है.
10 टीमों ने शुरू की तैयारी जीत की
IPL 2026 के लिए लीग की सभी 10 टीमों ने अपने-अपने कैंप लगाकर तैयारी शुरू कर दी है. चेन्नई में धोनी के सुपरकिंग्स का कैंप लगा है तो धर्मशाला में पंजाब के किंग्स ने जमावड़ा लगा रखा है. राजस्थान रॉयल्स के कैंप की शुरुआत भी पिछले महीने के आखिरी हफ्ते से ही शुरू हो चुकी है.
आईपीएल 2026 का आगाज पिछले सीजन की दो फाइनलिस्ट टीमों के मुकाबले से हो सकता है. आमतौर पर IPL में ऐसा ही होता आया है. RCB पिछले सीजन की चैंपियन रही थी. इस बार उसके सामने खिताब डिफेंड करने का चैलेंज रहेगा.





















