सत्यम् लाइव, 13 अगस्त 2021, दिल्ली: दिनांक 13 अगस्त 2021 को नेहरू विहार विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में हर्षोल्लास के साथ झंडा ध्वजारोहण किया गया | विद्यालय के समस्त अध्यापक व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया कोविड-19 के कारण विद्यालय में छात्र-छात्राएं नहीं आ रहे हैं विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिका समस्त कर्मचारियों ने रंगारंग कार्यक्रम किया और स्वतंत्र दिवस के उपलक्ष में आपस में मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की और झंडा ध्वजारोहण विद्यालय प्रभारी श्री राजेंद्र कुमार ने किया इस उपलक्ष में विद्यालय मैं श्री मुरली सिंह, श्री बलराम मीणा ,श्रीमती सुशीला, रितु तिवारी, पूनम, बलविंदर सिंह, रेखा, नवीन कुमार, राम दर्शन, बलबीर सिंह, बाबूलाल आदि कर्मचारियों ने हिस्सा लिया |





















