सत्यम् लाइव, 19 जून, 2021, दिल्ली।। मिल्खा सिंह ने 18 जून, 2021 को चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली इस महान धावक का जन्म 20 नवंबर 1929 को गोविन्दपुर में एक सिख जाट परिवार में हुआ था। मिल्खा सिंह की प्रतिभा और रफ्तार का यह जलवा रहा कि एक बार उन्हें ‘फ्लाईंग सिख’ का खिताव पाकिस्तान के राष्ट्रपति फील्ड मार्शल अयूब खान (1959-1969) से प्राप्त किया।
भारत के ‘उड़न सिख’ यानी फ्लाइंग सिख के नाम से विख्यात धावक मिल्खा सिंह ने शुक्रवार की रात 11:30 बजे चंडीगढ़ में निधन हो गया। इससे पहले रविवार को उनकी 85 वर्षीया पत्नी श्रीमती निर्मल कौर का निधन हुआ था। वो भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान था। मिल्खा सिंह 91 वर्षीय के थे 1958 के राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन और 1960 के ओलिंपियन में भाग लिया था।
एशियाई खेलों के चार बार के रहे स्वर्ण पदक विजेता मिल्खा ने 1958 राष्ट्रमंडल खेलों में भी पीला तमगा हासिल किया था। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हालांकि 1960 के रोम ओलंपिक में था जिसमें वह 400 मीटर फाइनल में चौथे स्थान पर रहे थे। उन्होंने 1956 और 1964 ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें 1959 में पद्मश्री से नवाजा गया था । मिल्खा सिंह के जीवन पर ‘भाग मिल्खा भाग’ नाम से फिल्म भी बनी है।
सुनील शुक्ल





















