सत्यम् लाइव, 16 जनवरी 2021, दिल्ली : मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित होटल ला में करोना को मद्देनजर रखते हुए एक रोका का आयोजन हुआ। जिसमें की भोजपुरी सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह अपनी भांजी शताक्षी सिंह के कार्यक्रम में अपने पदाधिकारियों के साथ सम्मलित हुए। शताक्षी की होने वाली सास बिंदु सिंह जोकि सपा पार्टी से द्वारका क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रही हैं वह अपने सगे संबंधियों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहीं | उन्होंने बतलाया की जल्दी ही विवाह का मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होने जा रहा है। उनके सुपुत्र अभिषेक कुमार सिंह का विवाह 2021 में संपन्न होगा। दिल्ली सरकार की गाइडलाइन के तहत कम लोगों को ही आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम को बड़े ही सादगी से मनाया गया । आए हुए अतिथियों को पूर्ण रूप से सेनीटाइज कराने की व्यवस्था थी। आए हुए अतिथियों का स्वागत तुलसी के पौधे को वितरित करके किया गया तथा यह संदेश भी दिया गया की कोरोना काल में सावधानी बरतने की जरूरत है। सभी लोगों ने शताक्षी को आशीर्वाद दिया। विवाह का मांगलिक कार्यक्रम जल्द ही रखने की इक्छा उनके पिता जो कि भोजपुरी सेवा समिति के उपाध्यक्ष हैं कन्हैया सिंह ने व्यक्त की। इस अवसर पर भोजपुरी सेवा समिति की संरक्षक श्रीमती कमला देवी, उपाध्यक्ष लक्ष्मी सिंह, रेवाड़ी के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह व संगठन मंत्री रानी सिंह तथा रानी बाग से उपाध्यक्ष शैलेंद्र गौतम व संगठन मंत्री ममता सिंह भी उपस्थित रहे व आशीर्वाद दिया ।





















