सत्यम् लाइव, 07 दिसम्बर, 2020, उत्तर प्रदेश : उत्तरी सिविल लाइन मुजफ्फरनगर में विश्व विकलांग दिवस के उपलक्ष में दिव्यांग जनों के लिए परामर्श व सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए जिला सचिव सक्षम डॉक्टर निरंकार प्रसाद आर्य के सौजन्य से कैंप का आयोजन किया गया कैंप में अभिभावकों दिव्यांग बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया|
कैंप में विशेष शिक्षा स्पीच थेरेपी ऑक्यूपेशनल थेरेपी फिजियो थेरेपी के बारे में विस्तार पूर्वक अभिभावकों को होम ट्रेनिंग प्रोग्राम दिया गया और बताया गया कि अगर आप लगातार इस तरह के बच्चों को प्रशिक्षण देते रहेंगे तो भविष्य में यह बच्चे सामान्य बच्चों से किसी भी प्रकार से कम नहीं होंगे और इनकी प्रतिभा आपके सामने निखर कर आएगी और इनके अंदर भी एक हुनर है|
जिससे इनको भी अगर अवसर प्रदान किया जाए तो वास्तव में यह सुचारू और व्यवस्थित रूप से कार्य करने के लिए तत्पर है इस तरह के बच्चों को सक्षम समय-समय पर कार्य करने के लिए तत्पर है और भविष्य में मुजफ्फरनगर जिले में दिव्यांगजन सलाह केंद्र के रूप में आपके लिए तत्पर है और भविष्य में इस प्रकार के कैंप लगाने के लिए सक्षम जिला यूनिट हमेशा आपके साथ कार्यरत रहेंगे सक्षम दिव्यांगों का राष्ट्रव्यापी एक ऐसा मात्र संगठन है|
जो मानवता एवं बंता के लिए दिव्यांगों के लिए कार्य करता है हम समय-समय पर नेत्रदान ब्लड कैंप दिव्यांगों को प्रतिदिन में यूज होने वाला है सहायक उपकरण वितरित करते हैं अतः आप सभी इस तरह के सेवा कारों से आवान करता है कि आप संगठन के साथ सेवा का मौका दें सक्षम दिव्यांगों का निस्वार्थ भाव से कार्य करता है|
यह किसी राजनीतिक व इस प्रकार की गतिविधियों के लिए कार्य नहीं करता जिससे हम कोई लाभ व हानि कर काम देखें शिविर कैंप में करीब 42 दिव्यांग जनों ने इसका लाभ दिया कैंप में मुख्य रूप से डॉक्टर निरंकार प्रसाद आर्य जिला सचिव सक्षम जिला मुजफ्फरनगर आनंगपाल सिंह कार्यकारी अध्यक्ष मुजफ्फरनगर, नीलाम आर्य, श्री चंद्र प्रकाश, श्री बाबूराम आर्य, श्री धर्मेंद्र कुमार, श्रीमती प्रमिता आदि मुख्य रूप से मौजूद थे





















