• About
  • Team
  • Contact
  • E-Paper
  • Advertisement
  • Print and Digital Media Consultancy
Wednesday, August 19, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home भारत

PM मोदी पर आपत्तिजनक वीडियो से मचा बवाल, Meta हेड पर केस दर्ज; ‘कॉकरोच’ भी निशाने पर

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
July 31, 2026
in भारत
5.5k 111
A A
0
5638 pm 601697207127 486012 192856015481514854209821356 029553007013285428
4.7k
SHARES
5.9k
VIEWS
Share on WhatsaapShare on FacebookShare on Twitter

हैदराबाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ पुलिस ऐक्शन जारी है। मॉर्फ्ड यानी एडिट किए गए वीडियो शेयर करने के मामले में कांग्रेस शासित राज्य तेलंगाना की हैदराबाद पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के कई अकाउंट्स के साथ-साथ ‘मेटा इंडिया’ के हेड के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं। यह कार्रवाई बीजेपी समर्थकों की ओर से दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर की गई है। पुलिस के निशाने पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रोटेस्ट में शामिल हुए वे लोग भी हैं जिन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट शेयर किया है।

यें भीपढ़ें :-

उत्तराखंड में बारिश का कहर, चेतावनी निशान पर पहुंची गंगा; बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन से संकट

संपादक, राज्यसभा पूर्व सांसद चंदन मिश्रा का निधन

वायरस से बचाव अभियान (भाग-2)

यह पूरा मामला ऐसे समय में सामने आया है जब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के प्रतिनिधियों ने यह चिंता जताई है कि केंद्र सरकार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई न करने के अपने आश्वासन को पूरा करने में विफल रही है।

किस आधार पर दर्ज हुआ केस?
हैदराबाद की साइबर क्राइम पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया अकाउंट्स के अज्ञात यूजर्स के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की संबंधित धाराओं में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। इन दोनों ही मामलों में ‘मेटा इंडिया’ के प्रमुख को भी सह-आरोपी बनाया गया है। बता दें कि भारत में मेटा के मैनेजिंग डायरेक्टर और कंट्री हेड अरुण श्रीनिवास हैं। उन्होंने 1 जुलाई, 2025 को यह पद संभाला था।

साइबर क्राइम के एक जांच अधिकारी ने बताया कि मेटा को दर्ज मामलों और आपत्तिजनक लिंक्स के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। साथ ही अकाउंट्स चलाने वालों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिशें की जा रही हैं।

भागने लगे इन्‍वेस्‍टर

मेटा के लिए भारत संजीवनी है. यहां फेसबुक, इंस्‍टा पर इतने यूजर हैं, ज‍ितने उसके पूरी दुनिया में कहीं नहीं. कहा जा रहा है क‍ि मेटा के निवेशकों के बीच इस बात को लेकर गहरी चिंता है कि अगर भारत सरकार मेटा के खिलाफ कोई सख्त रेगुलेटरी कदम उठाती है, तो इसका सीधा असर कंपनी के डेली एक्टिव यूजर्स और विज्ञापन से होने वाली कमाई पर पड़ेगा. वर्तमान में मेटा के ऐप्स पर डेली एक्टिव यूजर्स की संख्या 3% बढ़कर 360 करोड़ हो गई है. इसका बड़ा हिस्सा भारतीय यूजर्स का है. अगर भारत में कड़े नियम लागू होते हैं या कंपनी पर कोई बड़ा जुर्माना लगता है, तो मेटा के लिए पहले से ही बिगड़े हुए वित्तीय हालात और ज्यादा बदतर हो जाएंगे। 

वजह स‍िर्फ ये नहीं, नतीजे भी खराब आए

    मेटा के Q2 के र‍िजल्‍ट ने उसकी मुसबीत बढ़ा दी है. जैसे ही र‍िजल्‍ट की भनक लगी, इन्‍वेस्‍टर छोड़कर भागने लगे और गुरुवार के रेगुलर सेशन की ट्रेडिंग में ही कंपनी के शेयर लगभग 9.1% तक गिर गए। 

    क्‍योंक‍ि मेटा का रेवेन्यू तो 28% बढ़ गया लेकिन मुनाफा 6.18 डॉलर प्रति शेयर रहा, जो कि 7.17 डॉलर के अनुमान से लगभग 13.8% कम था. इसी वजह से मेटा के शेयरों में भारी बिकवाली शुरू हो गई। 

    सबसे ज्यादा डराने वाला आंकड़ा फ्री कैश फ्लो का रहा. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का फ्री कैश फ्लो 8.55 बिलियन डॉलर था, जो अब 91% की भयानक गिरावट के साथ मात्र 784 मिलियन डॉलर रह गया है। 

आफत की असली जड़ AI पर बेतहाशा खर्च

    मेटा की वर्तमान हालत देखकर बाजार विशेषज्ञ कह रहे हैं कि कंपनी मूल रूप से दो अलग-अलग कंपनियों की तरह काम कर रही है. पहला, एक बेहद मुनाफे वाले फैम‍िली ऐप्‍स, ज‍िनपर भर भरकर व‍िज्ञापन म‍िल रहा है, तो दूसरी ओर कंपनी AI पर मोटा पैसा बहा रही है, ज‍िससे नकदी खत्‍म हो रही है। 

    न‍िवेशकों को लग रहा क‍ि इससे खर्चे बढ़ रहे हैं. मेटा का कुल खर्च सालाना आधार पर 55% बढ़कर 42 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. इससे कंपनी पर कर्ज बढ़ता जा रहा है। 
    निवेशकों का धैर्य इसलिए भी टूट रहा है क्योंकि मेटा की वर्चुअल-रियालिटी ऑपरेशंस संभालने वाली विंग Reality Labs ने अब तक 80 बिलियन डॉलर से ज्यादा का भारी-भरकम घाटा जमा कर लिया है। 

    इन बेतहाशा खर्चों के कारण मेटा का ऑपरेटिंग मार्जिन 43% से गिरकर 31% हो गया है, और ऑपरेटिंग इनकम 8% गिरकर 18.8 बिलियन डॉलर रह गई है। 

जुर्माने और छंटनी का भी बड़ा असर
मेटा को सिर्फ AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर ही खर्च नहीं करना पड़ रहा, बल्कि कंपनी को झटके भी लगे हैं जिन्होंने मुनाफा कम कर दिया है. कंपनी को वन-टाइम हिट के तौर पर 2.4 बिलियन डॉलर का कानूनी चार्ज भुगतना पड़ा है. मई 2026 में कंपनी ने लगभग 8,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी. इसके एवज में कंपनी को 1.2 बिलियन डॉलर का सेवरेंस पैकेज देना पड़ा, जिसने शॉर्ट-टर्म सेविंग्स को खत्म कर दिया। 

बीजेपी नेताओं ने दी 2 अलग-अलग शिकायतें
बुधवार रात को तेलंगाना बीजेपी की सोशल मीडिया कोर कमेटी के सदस्य टी. साईकिरण गौड़ ने पुलिस से संपर्क किया। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर आपत्तिजनक रील्स देखने के बाद उन्होंने 20 लिंक पुलिस को सौंपे, जिनमें कथित तौर पर पीएम मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो थे।

साईकिरण ने अपनी शिकायत में कहा कि यह कंटेंट पीएम के प्रति अपमानजनक है और ऐसे नरेटिव को बढ़ावा देता है जो देश की संप्रभुता, अखंडता और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा हो सकता है। उन्होंने ऐसा कंटेंट होस्ट करने की अनुमति देने पर ‘मेटा’ के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।

वहीं दूसरी शिकायत नामपल्ली के एक बीजेपी समर्थक एस. अरविंद रेड्डी ने दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कुछ इंस्टाग्राम हैंडल लगातार पीएम मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति और पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अश्लील, अपमानजनक और डिजिटल तरीके से छेड़छाड़ की गई सामग्री सर्कुलेट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे जनता के बीच गलत जानकारी फैल सकती है। उन्होंने मेटा इंडिया के प्रमुख और पोस्ट करने वाले लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

कार्रवाई का दिखा असर
पुलिस की ओर से मामला दर्ज किए जाने और इस तेज ऐक्शन का असर भी देखने को मिला। गुरुवार शाम तक शिकायत में दिए गए सभी विवादित और आपत्तिजनक लिंक निष्क्रिय हो चुके थे।

SendShare1873Tweet1171
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

1273 245245839003048 563211 675231513 947336953 429301 117760851503775529
भारत

फांसी की जगह मौत का इंजेक्शन देने की मांग खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- फिलहाल फांसी ही रहेगी वैध तरीका

August 19, 2026
5.9k
1271 mumbai 3 0 124 993056015403834899 055889 294548824364722750 323266742050210 317
भारत

Mumbai 3.0: 124 गांवों को मिलाकर बनेगी नई स्मार्ट सिटी, सिंगापुर जैसा होगा डेवलपमेंट; अटल सेतु से कनेक्टिविटी

August 19, 2026
5.9k
1269 x 901316 011904 542678015401087110646593 170676756054 253253 863178005
भारत

X के नए सेंसरशिप फीचर पर भारत सख्त, सरकार बोली- पारदर्शिता ठीक लेकिन देश का कानून मानना होगा

August 19, 2026
5.9k
1230 709351162498882968831020407818 400475177 565834795 415587327237791
भारत

राष्ट्रपति भवन में गूंजी धमतरी के मांदर की थाप

August 18, 2026
5.9k
1071 cji 312070118581685666279999373 847375 tiss 729533746638532629293910 801
भारत

CJI सूर्यकांत अब TISS दीक्षांत समारोह के चीफ गेस्ट नहीं होंगे, संस्थान ने बदला फैसला

August 18, 2026
5.9k
1095 389511188522 880767737 562444 745027440463512 854059153571 836611 396
भारत

भारत एआई के खिलाफ नहीं, पर एनिमेशन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बनाया ‘क्रिएटिव इंडिया मिशन’: आशीष कुलकर्णी

August 18, 2026
5.9k
1023 thalapathy vijay 059641 360713511349038369312 721353 261714538881 184898760960 1
भारत

Thalapathy Vijay का किसानों को बड़ा तोहफा, ₹75 हजार तक का फसल कर्ज पूरी तरह माफ; 1.38 लाख किसानों को राहत

August 18, 2026
5.9k
1021 f 35 375105726969039 193724209928064 5th gen su 57 693390 874144083948 624411 079 1
भारत

F-35-राफेल छोड़ो, 5th Gen Su-57 लो! भारत को रूस का बड़ा ऑफर, साथ में मिल सकता है ‘ब्रह्मास्त्र’ हथियार पैकेज

August 18, 2026
5.9k
9369 defence deal f 35 688838 su 57 774621793692 087558 161140309712 976219290844113 147
भारत

Defence Deal: F-35 और Su-57 नहीं, इस घातक फाइटर जेट पर आई बड़ी खुशखबरी; चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन

August 16, 2026
5.9k
9345 273931 445477 786688 011415706 6 979340518 135896 14 080135563078336 187
भारत

एक ही घर में 6 सास और 14 बहुएं! खाने में 3 बकरे भी पड़ते हैं कम, आंध्र के इस परिवार की अनोखी कहानी

August 16, 2026
5.9k
86 10 780x470 1
भारत

भारत छोड़ो आंदोलन में बनारस पर टूटा था अंग्रेजों का कहर, 18 शहीद हुए थे

August 15, 2026
5.9k
2 11 780x470 1
भारत

आज 80वां स्वतंत्रता दिवस 2026: कुछ 10 रोचक बातें, जो हर भारतीय को जाननी चाहिए

August 15, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest
92f805b062f0d7904d6bc907444b8fd9

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017
dashehra 310520 b

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021
IMG 20260815 WA0032

गाजियाबाद के ऋषभांचल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026
IMG 20260720 WA0052

एडवोकेट राज सिंह चंद्रवंशी बने अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष

July 20, 2026
1324 ladli behna yojana 024381 138551670001 096253644830 39793183443 119232293952063 430

Ladli Behna Yojana: आज जारी होगी 39वीं किस्त, महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1750

August 19, 2026
1344 667689277030181027 580336782419816 291359 505385390206 316033863487

फैमिली कोर्ट के बाहर दिखीं सुनीता आहूजा, बेटे यश ने संभाला; तलाक की अटकलें तेज

August 19, 2026
1348 realme p4s 5g 367657 860006645822786 825422591 393691710285815469613 8000mah 337082

Realme P4s 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म, 8000mAh बैटरी समेत मिलेंगे धांसू फीचर्स

August 19, 2026
1350 277903437804731102 278469590 353952261766718467 3 741394924905 013326

सितंबर में बनेंगे 3 बड़े राजयोग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

August 19, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • 92f805b062f0d7904d6bc907444b8fd9

    योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    10175 shares
    Share 4070 Tweet 2544
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    6968 shares
    Share 2787 Tweet 1742
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5691 shares
    Share 2276 Tweet 1423
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5615 shares
    Share 2246 Tweet 1404
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5487 shares
    Share 2195 Tweet 1372
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

1324 ladli behna yojana 024381 138551670001 096253644830 39793183443 119232293952063 430

Ladli Behna Yojana: आज जारी होगी 39वीं किस्त, महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1750

August 19, 2026
1344 667689277030181027 580336782419816 291359 505385390206 316033863487

फैमिली कोर्ट के बाहर दिखीं सुनीता आहूजा, बेटे यश ने संभाला; तलाक की अटकलें तेज

August 19, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Print and Digital Media Consultancy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • ई-पेपर

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.