सत्यम् लाइव, 25 अगस्त 2021, मध्य प्रदेश | इस साल 15 अगस्त को देश ने अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। ये दिन भारत के गौरवशाली इतिहास के सबसे बड़े दिनों में से एक हैं। ये दिन हर भारतवासी के लिए बेहद खास है। इस दिन के लिए कई वीरों ने कुर्बानी दी है। हर साल ये दिन पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर पुलिस चौकी सालेटेकरी थाना विरसा बालाघाट मध्य प्रदेश सीआरपीएफ डी/148 बीएन सीआरपीएफ के जवानों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया तथा देशभक्ति की धुन बजाकर देश पर शहीद हुए वीर जवान साथियों को याद किया।

इस मौके पर असिस्टेंट कमांडमेंट धन पल सिंह यादव, इंस्प. ज़मीर खान, SI/GD राजेंद्र प्रसाद यादव, ASI/GD अजय सिंह यादव, ASI/GD S. P. जैस्वाल, ASI/GD सरोज कुमार, ASI/GD बिक्रम राम, ASI/GD सुनील पांडेय, ASI/GD हेत लाल दीपांकर और अन्य जवान आदि मौजूद रहे। सभी अधिकारियों व जवानों ने स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई भी दी।
संवाददाता – प्रमोद जायसवाल





















