• About
  • Team
  • Contact
  • E-Paper
  • Advertisement
  • Print and Digital Media Consultancy
Friday, September 4, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home भारत

झारखंड में सियासी घमासान: मरांडी के आरोपों पर झामुमो का जवाबी हमला, आदिवासी और युवा वोट बैंक पर छिड़ी जंग

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
January 29, 2026
in भारत
5.5k 56
A A
0
Share on WhatsaapShare on FacebookShare on TwitterShare on LinkedInShare on Telegram

रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सीएम हेमंत सोरेन के दावोस और लंदन दौरे पर लगातार सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने इस बार राज्यवासियों के नाम संदेश जारी कर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने राज्यवासियों से अपने स्तर से खुद की सुरक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था का इंतजाम करने, युवाओं को नौकरी खरीदने की क्षमता रखने, किसानों को कम दाम पर मजबूर होकर फसल बेचने की सलाह देते हुए राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया है. उन्होंने अलग-अलग मुद्दे उठाकर सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं. वहीं झामुमो ने इन आरोपों पर जवाबी हमला बोलते हुए बाबूलाल मरांडी से कुछ सवाल पूछे हैं.

यें भीपढ़ें :-

Singrauli: प्रेमिका की शादी कहीं और तय हुई तो 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा प्रेमी, 4 घंटे तक चला ‘शोले’ स्टाइल हाई-वोल्टेज ड्रामा

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, अखिलेश करेंगे ‘साइकिल’ की सवारी

Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे की टक्कर

व्यवसायी खुद करें अपनी सुरक्षा: बाबूलाल मरांडी

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्यवासियों के नाम अपने संदेश में व्यवसायियों को अपनी सुरक्षा को लेकर आगाह किया है. उन्होंने कहा है कि “अगर आप झारखंड में रहते हैं और एक सफल व्यवसाय चलाते हैं, तो सावधान हो जाइए और अपने लोगों को घर से बाहर मत निकलने दीजिए, क्योंकि सरकार नागरिकों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी लेने से साफ इनकार कर चुकी है. अपने परिजनों की सुरक्षा अब आपकी ज़िम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि यहां कारोबार कर रहे हैं तो अपहरण होने पर फिरौती देकर छूटने और गुंडे ही नहीं पुलिस से भी भयादोहन कराने के लिये तैयार रहें”.

किसानों के लिए बाबूलाल मरांडी का संदेश

नेता प्रतिपक्ष ने किसानों के लिए भी चेतावनी जारी करते हुए सुझाव दिया है कि “अगर आप झारखंड में रहते हैं और खेती करते हैं, तो सरकार द्वारा चुनाव के समय किए गए समर्थन मूल्य के वादों से कम दाम पर अपनी फसल बेचने के लिए तैयार रहिए, क्योंकि एक बार फिर हेमंत सरकार भरोसा तोड़ चुकी है. संभव हो सके तो अपनी जमीन को घोटालेबाज मंत्रियों की नजर से बचाए रखिए”.

मेरे प्यारे झारखंडवासियों के नाम एक संदेश,

अगर आप झारखंड में रहते हैं और एक सफल व्यवसाय चलाते हैं, तो सावधान हो जाइए और अपने लोगों को घर से बाहर मत निकलने दीजिए, क्योंकि सरकार नागरिकों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी लेने से साफ़ इनकार कर चुकी है। अपने परिवारजनों की सुरक्षा अब आपकी…

— Babulal Marandi (@yourBabulal) January 29, 2026

इलाज के लिए बड़ी रकम रखने का सुझाव: बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने स्वास्थ्य व्यवस्था का हवाला देते हुए सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा है कि “अगर आप झारखंड में रहते हैं और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो बड़ी रकम का इंतजाम कर लीजिए, क्योंकि सरकारी अस्पताल कभी भी ढह सकते हैं, दवाइयां कभी भी खत्म हो सकती हैं और वेंटिलेटर तो अक्सर खराब ही रहते हैं ”.

आदिवासी और युवाओं के लिए बाबूलाल का संदेश

नेता प्रतिपक्ष ने आदिवासी समाज के साथ-साथ युवाओं को भी सूचित किया है. उन्होंने कहा है कि “अगर आप झारखंड में रहते हैं और आदिवासी हैं, तो शिक्षा की उम्मीद छोड़ दीजिए और अपनी जमीनों को अवैध घुसपैठियों से बचाने के लिए लगातार संघर्ष करने को तैयार रहिए”. उन्होंने कहा है कि “अगर आप झारखंड में रहते हैं, युवा हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो साल-दर-साल भर्तियां निकलने का इंतजार कीजिए. फॉर्म निकले और रद्द हों, फिर भी बार-बार आवेदन करने के लिए कमर कस लीजिए. नौकरी खरीद कर लेने की क्षमता रखिये और उसके बाद भी घोटालों की मार सहने के लिए तैयार रहिए”.

बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने यह भी कहा कि यदि आप झारखंड में रहते हैं, तो मुख्यमंत्री या सरकार से, किसी भी नीति या न्याय की उम्मीद करना छोड़ दीजिए, बस, उनके विदेशी दौरों और शॉपिंग टूर की सफलता पर बधाई संदेश देना मत भूलिए”.

बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर झामुमो का पलटवार

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर सत्ताधारी दल झामुमो ने पलटवार किया है. झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि बाबूलाल जी, अभी खूब फुर्सत में हैं. उनके पास काम नहीं है. इसलिए सोशल मीडिया पर लंबे लंबे पोस्ट लिख रहे हैं. झारखंड की जनता तो हेमंत सोरेन को सर्टिफिकेट दे चुकी है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन का कद और व्यक्तित्व बहुत ऊंचाई पर चला गया है. इस वजह से बाबूलाल मरांडी का हताश और बेचैन होना स्वाभाविक है. झामुमो प्रवक्ता ने चुटकी लेते हुए कहा कि आने वाले दिनों में बाबूलाल मरांडी अपनी ही पार्टी में दरकिनार कर दिए जाएंगे.

यूपी में सुरक्षित नहीं शंकराचार्य: झामुमो

झामुमो ने सभी आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि झारखंड की जनता देख रही है कि झारखंड की पुलिस कितनी चुस्त और दुरुस्त है. झारखंड में अपराध पर लगाम है. एनकाउंटर में बड़े बड़े नक्सली ढेर किए जा रहे हैं. झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शंकराचार्य तक सुरक्षित नहीं हैं लेकिन बीजेपी सरकार होने की वजह से बाबूलाल मरांडी इस मसले पर कुछ क्यों नहीं बोलते.?

सीएम हेमंत सोरेन ने विदेश में बढ़ाया झारखंड का गौरव

उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड को क्या बाबूलाल मरांडी भूल गये हैं? झामुमो ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी ने तो राम रहीम को पोस्टर ब्वॉय बना रखा है और रही बात सीएम हेमंत सोरेन की तो उन्होंने विदेश की धरती पर जोहार का नारा देकर झारखंड का गौरव बढ़ाया है.

SendShare1875Tweet1172Share328Share
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

भारत

पीएम मोदी ने आर्थिक वृद्धि को सराहा, वैश्विक शांति के लिए संवाद-कूटनीति को बताया जरूरी

September 3, 2026
5.9k
भारत

CM मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, बोले- धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता

September 3, 2026
5.9k
भारत

ओडिशा में उर्वरक की कालाबाजारी पर शिकंजा, 11,684 दुकानों पर छापेमारी

September 3, 2026
5.9k
भारत

उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- सदाबहार अदाकारी आज भी दिलों में बसी

September 3, 2026
5.9k
भारत

पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम हटने पर विवाद, सांसद ने लगाए गंभीर आरोप

September 3, 2026
5.9k
भारत

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में शराब और मांस की बिक्री पर रोक, पूरे दिन बंद रहेंगी दुकानें

September 3, 2026
5.9k
भारत

मंदसौर में कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी के खिलाफ FIR को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

September 3, 2026
5.9k
भारत

फाइटर जेट उड़ाने वाले अभिनंदन वर्धमान ने शुरू की नई पारी, अब यात्री विमान के कॉकपिट में आएंगे नजर

September 3, 2026
5.9k
भारत

दिल्ली-NCR में बारिश का सिलसिला जारी, आज भी छाए रहेंगे बादल; जानें IMD का ताजा अपडेट

September 3, 2026
5.9k
भारत

Hanuman Ansh पर बरसी ‘बजरंग बली’ की कृपा, मंगलवार को खेला कमाई का जबरदस्त दंगल

September 2, 2026
5.9k
भारत

पहलगाम में बादल फटने से मची तबाही, बाढ़ में फंसे 6 लोगों को SDRF ने सुरक्षित बचाया

September 2, 2026
5.9k
भारत

36 हजार KM ऊपर से भारत पर नजर रखेगा EOS-05, 4 सितंबर को ISRO करेगा लॉन्च

September 1, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017

गाजियाबाद के ऋषभांचल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021

नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, समाजसेवा से विज्ञान तक 50 से अधिक प्रतिभाओं का अभिनंदन

August 24, 2026

पीएम मोदी ने आर्थिक वृद्धि को सराहा, वैश्विक शांति के लिए संवाद-कूटनीति को बताया जरूरी

September 3, 2026

CM मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, बोले- धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता

September 3, 2026

अमेरिका में भारतीयों के ग्रीन कार्ड का इंतजार बढ़ा, EB-1 वीजा कोटा खत्म होने का खतरा

September 3, 2026

ओडिशा में उर्वरक की कालाबाजारी पर शिकंजा, 11,684 दुकानों पर छापेमारी

September 3, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    10564 shares
    Share 4226 Tweet 2641
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7036 shares
    Share 2814 Tweet 1759
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5693 shares
    Share 2277 Tweet 1423
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5615 shares
    Share 2246 Tweet 1404
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5492 shares
    Share 2197 Tweet 1373
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

पीएम मोदी ने आर्थिक वृद्धि को सराहा, वैश्विक शांति के लिए संवाद-कूटनीति को बताया जरूरी

September 3, 2026

CM मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, बोले- धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता

September 3, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Print and Digital Media Consultancy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • ई-पेपर

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.