सत्यम् लाइव, 28 अप्रैल, 2021, दिल्ली आज दिल्ली के उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दिल्ली में पंजीकृत क़रीब दो लाख निर्माण श्रमिकों में किसी श्रमिक या उनके परिवार को कोरोना होने पर 5,000 से 10,000 तक सहायता इलाज के लिए सरकार देगी। सरकार अब तक करीब 2 लाख श्रमिकों को 5000 प्रति श्रमिक के हिसाब से करीब 99 करोड़ की आर्थिक सहायता दे चुकी है।
इस ट्वीट के साथ ही लोगों को सीधे राशि पहुॅॅचने की बात भी कही गयी है साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि लगभग 150 स्कूलों से अधिक स्थलों पर भोजन वितरण केन्द्र भी चल रहे हैं जिसमें 83 हजार फूड पैकेट बॉटे जा रहे हैं।
सुनील शुक्ल





















