सत्यम् लाइव, 23 जुलाई 2021, आजमगढ़।। डॉ आंबेडकर डिपो के नियमित परिचालक विनय कुमार गुप्ता पर अनियमितता का आरोप मिलने पर क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल त्रिपाठी ने निलंबन की कार्यवाही की है आरोप है कि आरोपी परिचालक द्वारा अर्जित की गई धनराशि निगम कोर्स में, बस संचालन के उपरांत निर्धारित तिथि को समय से जमा नहीं की गई | अन्य कई आरोपों के चलते परिचालक को निलंबित कर दिया गया है और स्पष्टीकरण मांगा गया है |
क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल त्रिपाठी ने बताया कि डॉ आंबेडकर डिपो के नियमित परिचालक विनय कुमार गुप्ता पर निगम की अर्जित की गई धनराशि का गबन करने का आरोप है उन्होंने बताया कि निगम द्वारा अर्जित कुल धनराशि ₹1,40,905 विभाग के कोर्स में बस संचालन ने उपरांत निर्धारित तिथि को समय से जमा न कर, 21 जुलाई 2021 को जमा किया गया निगम नियमावली के विपरीत कार्य करने के आरोप में परिचालक विनय कुमार को निलंबित कर दिया गया है और स्पष्टीकरण भी मांगा गया है |
सवांददाता-राहुल वशिष्ट





















