सत्यम् लाइव, 14 अगस्त, 2021 दिल्ली।। तिरंगे को सलामी देने के लिये, 15 अगस्त की तैयारियां राजधानी दिल्ली के साथ देश के कई अन्य शहरों में काफी जोर शोर से चल रही हैं। दिल्ली के लालकिले पर शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की परेड की रिहर्सल किया गया। हर साल की तरह लालकिला और इसके आसपास के इलाके में, दिल्ली में सुरक्षा के इंतजाम कड़े इन्तजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि किसी खतरे से निपटने के लिए ड्रोन, बलून या अन्य चीज के उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
सुनील शुक्ल





















