गया, बिहार
सेव ग्रुप ने अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी यानी सीएसआर पहल के तहत गयाजी, बिहार के सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए नेत्र स्वास्थ्य को बेहतर करने की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया है। यह पहल सेव द रौशनी 2.0 के तहत संचालित की जा रही है।
इस पहल के अंतर्गत सेव ग्रुप आगामी दिनों में 100 जरूरतमंद लोगों के मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेशन कराएगा। इसके साथ ही क्षेत्र में 4 विशेष नेत्र जांच शिविर भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आंखों की जांच, परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
इस संबंध में कंपनी के निदेशक एवं सह-संस्थापक श्री अजय कुमार सिन्हा ने कहा,
“इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, जो आर्थिक अथवा सामाजिक कारणों से समय पर इलाज कराने में असमर्थ रहते हैं। सेव ग्रुप का मानना है कि बेहतर दृष्टि न केवल व्यक्ति के जीवन स्तर को बेहतर बनाती है, बल्कि परिवार और समाज के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।”
सेव ग्रुप की यह पहल स्वास्थ्य सेवा, सामाजिक समावेशन और सशक्तिकरण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। समूह भविष्य में भी इस प्रकार की जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।





















