सत्यम् लाइव, 05 दिसम्बर 2020, उत्तर प्रदेश : विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में सक्षम मेरठ महानगर की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सक्षम के प्रान्त उपाध्यक्ष श्री मुकेश कुमार रस्तौगी जी एवम प्रान्त सचिव डॉ मुरली सिंह जी मैं समस्त उपस्थित पदाधिकारियों का परिचय व उनसे संगठन को मजबूत करने पर विचार किया मैं दिव्यांग जनों की जो आए दिन परेशानी आती है|
बयान को उपकरण कहां से उपलब्ध कराए जाते हैं इन सभी पर विस्तार पूर्वक चर्चा की तथा सभी को संगठन के साथ साथ जिला में महानगर कमेटी सक्रिय करने की बातें की जिन्होंने विश्व दिव्यांग दिवस एवम सक्षम के द्वारा चलाये जा रहे कार्यो के बारे में अवगत कराया,बैठक में निश्चय किया गया कि शीघ्र ही कार्यक्रम बनाकर महानगर के दिव्यागों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ऐसे दिव्यागों को पुरस्कृत किया जाएगा जिन्होंने अपने अपने कार्यक्षेत्रों में सराहनीय कार्य किये है।
बैठक में महानगर अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट, महानगर सचिव ब्रजेश कुमार सैनी, कोषाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, अर्चना गुप्ता,त्रिलोक कुमार गुप्ता, सचिन राठी,अवनीश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
अजीत सिंह (संवाददाता)






















