अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों में एक के बाद एक 18 बवंडरों ने मचाई तबाही रखी है।
सत्यम् लाइव, 12 दिसम्बर 2021, दिल्ली।। अमेरिका के दक्षिणी और मध्य पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार की रात से लगभग 18 बवंडरों आ चुके हैं। अमेरिका में केंटुकी राज्य के गवर्नर ने कहा कि चक्रवातों के कारण कम से कम 5 राज्यों में भीषण बताही हुई है। मृतकों की संख्या 70 से भी अधिक हो सकती है। गवर्नर ने कहा कि मुझे लगता है कि यह हमारे राज्य के इतिहास में सबसे ज्यादा विनाशकारी है। इस विनाशकारी बवंडर से जो नुकसान हुआ है उसका अन्दाजा लगाना अभी मुश्किल है साथ ही मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
मेफील्ड में मुख्य दमकल केंद्र और आपात सेवा केंद्र के चक्रवात की चपेट में आकर नष्ट हो गया है जिसके कारण बचाव प्रयास बहुत ज्यादा जटिल हो गया है। शहर में बहुत सारी इमारतें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। तबाही के इस मंजर को सीएनएन द्वारा ट्वीट किये गये एक वीडियों में देखा जा सकता है।
सुनील शुक्ल
Leave a Reply