सत्यम् लाइव, 8 अगस्त 2020, दिल्ली।। अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार पोरवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि समाजसेवी श्री रवीन्द्र गुप्ता जी के सहयोग से अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा दिल्ली NCR के अध्यक्ष पद पर श्री श्याम पोरवाल C.A.को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा श्री गोविंद पोरवाल को सलाहकार , श्री शिव जी पोरवाल को उपाध्यक्ष, श्री सुधीर पोरवाल (सुमन) को महामंत्री, श्री गौरव गुप्ता को कोषाध्यक्ष एवं प्रवक्ता तथा श्री रामकुमार गुप्ता को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।





















