सत्यम् लाइव, 8 जुलाई 2021 दिल्ली।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रीपरिषद में बुधवार को विस्तार और फेरबदल किया गया। इसमें नए चेहरों को भी शामिल किया गया है राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रियों का विभागों का बंटवारा भी किया गया है। राज्य मंत्री एवं स्वतंत्र प्रभार का नाम तथा पद इस प्रकार से है —-
- राव इंद्रजीत सिंहः सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, योजना मंत्रालय, कॉर्पोरेट मामलों में राज्य मंत्री
- डॉ. जितेंद्र सिंहः विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, प्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग एवं अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री
- श्रीपद येसो नाइकः बंदरगाह, जहाजरानी, जलमार्ग मंत्रालय एवं पर्यटन मंत्रालय
- फग्गनसिंह कुलस्तेः इस्पात मंत्रालय एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय
- प्रहलाद सिंह पटेलः जल शक्ति मंत्रालय एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
- अश्विनी कुमार चौबेः उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय एवं पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
- अर्जुन राम मेघवालः संसदीय कार्य मंत्रालय एवं संस्कृति मंत्रालय
- जनरल वी. के. सिंहः सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय
- कृष्ण पालः विद्युत मंत्रालय एवं भारी उद्योग मंत्रालय
- दानवे रावसाहेब दादारावः रेल मंत्रालय, कोयला मंत्रालय एवं खान मंत्रालय
- रामदास अठावलेः सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
- साध्वी निरंजन ज्योतिः उपभोक्ता, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय
- डॉ. संजीव कुमार बाल्यानः मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय
- नित्यानंद रायः गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
- पंकज चौधरीः वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
- अनुप्रिया सिंह पटेलः वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
- एस. पी. सिंह बघेलः कानून एवं न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री
- राजीव चंद्रशेखरः कौशल विकास, उद्यमिता मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री
- शोभा करंदलाजेः कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
- भानु प्रताप सिंह वर्माः सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री
- दर्शना विक्रम जरदोशः कपड़ा मंत्रालय एवं रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
- वी. मुरलीधरनः विदेश मंत्रालय एवं संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
- मीनाक्षी लेखीः विदेश मंत्रालय एवं संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री
- सोम प्रकाशः वाणिज्य, उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
- रेणुका सिंह सरुताः जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
- रामेश्वर तेलीः पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, श्रम और रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री
- कैलाश चौधरीः कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
- अन्नपूर्णा देवीः शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
- ए. नारायणस्वामीः सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
- कौशल किशोरः आवास, शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
- अजय भट्टः रक्षा मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री
- बी. एल. वर्माः उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास एवं सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
- अजय कुमारः गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
- देवुसिंह चौहानः संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री
- भगवंत खुबाः नवीन, नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री
- कपिल मोरेश्वर पाटिलः पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री
- प्रतिमा भौमिकः सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
- डॉ. सुभाष सरकारः शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
- डॉ. भागवत किशनराव कराडः वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
- डॉ. राजकुमार रंजन सिंहः विदेश एवं शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
- डॉ. भारती प्रवीण पवारः स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
- बिश्वेश्वर टुडूः जनजातीय मामले एवं जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री
- शांतनु ठाकुरः बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
- डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाईः महिला एवं बाल विकास मंत्रालय एवं आयुष मंत्रालय में राज्य मंत्री
- जॉन बारलाः अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
- डॉ. एल. मुरुगनः मत्स्य पालन. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री
- निसिथ प्रमाणिकः गृह मंत्रालय एवं युवा मामले एवं खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
सुनील शुक्ल





















