सत्यम् लाइव, 22 अगस्त उत्तर प्रदेश।। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन पर शनिवार को होने के कारण तीन दिन का राजकीय शोक कल घोषित किया गया है। कल नरोरा में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। पीजीआइ से पार्थिव देह को स्वजन माल एवेन्यू स्थित उनके आवास पर ले जाया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा कर दी। भाजपा ने अपने अगले तीन दिन के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी लखनऊ आ रहे हैं।
मंसूर आलम





















