सनातन शक्ति संघ दिल्ली प्रदेश मिडिया प्रभारी श्री संतोष मिश्रा जी ने बताया कि सनातन शक्ति संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी. सुभाष के निर्देशानुसार, संगठन की तमिलनाडु राज्य इकाई द्वारा धर्म और समाज के हित में एक सराहनीय पहल की गई।

पंडित संतोष मिश्रा जी ने कहा कि सनातन शक्ति संघ भारत, तमिलनाडु की राज्य अध्यक्ष के. कविता (एडवोकेट) एवं राज्य महासचिव के.एस. कृष्णवेणी (ज्योतिषाचार्य) के नेतृत्व में स्थानीय मंदिर में जीर्णोद्धार एवं स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत मंदिर परिसर की साफ़-सफाई, सजावट तथा धार्मिक वातावरण को सुदृढ़ करने का कार्य किया गया।

इस पुनीत कार्य में स्थानीय श्रद्धालुओं, महिलाओं एवं संगठन के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अभियान का उद्देश्य सनातन संस्कृति की रक्षा, मंदिरों की स्वच्छता तथा समाज में धार्मिक चेतना का प्रसार करना रहा।
तमिलनाडु इकाई द्वारा किया गया यह कार्य संगठन के मूल मंत्र
“धर्मो रक्षति रक्षितः” को चरितार्थ करता है और अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
सनातन शक्ति संघ भारत इस सराहनीय प्रयास के लिए तमिलनाडु राज्य अध्यक्ष के. कविता , राज्य महासचिव के.एस. कृष्णवेणी एवं समस्त टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता है।





















