सत्यम् लाइव, 24 अगस्त, 2021 उत्तर प्रदेश।। आगरा में रात्रि करीब 8.30 बजे ताजगंज एरिया के धांधूपुरा में एक मकान की छत गिर जाने से अब तक तीन लोगों की मृत्यु की खबर आ चुकी है। पड़ोसियों ने बताया कि यह मकान 30 साल बना हुआ था। सर्राफा कारोबारी सोनू वर्मा इसे एक साल पहले ही खरीदा था। सोनू के दोस्त अनिकेत चौधरी के जन्म दिन की पार्टी मकान के दूसरे मंजिज पर मना रहे थे।
लगभग 50 लोग उपस्थिति थे और काफी तेज आवाज में डीजे पर कुछ लोग नाच कर रहे थे तभी अचानक दूसरे मंजिल की फर्श गिर गयी और सभी लोग पहली मंजिल पर आ गिरे। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक पहली मंजिल की भी फर्श गिर गयी। बताया जा रहा है कि इस हादसे का मुख्य कारण तेज आवाज बजते डीजे ही है जिसके कारण मकान की छत ढह गई।
सुनील शुक्ल





















