सत्यम् लाइव, 9 जून 2020, दिल्ली।। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस का कम्यूनिटी ट्रांसमिशन हो रहा है, लेकिन केंद्र के अधिकारी कह रहे हैं कि अभी कम्यूनिटी स्प्रेड बाहर से जो मरीज आ रहे हैं उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों के लिए बड़ी समस्या पैदा हो गई है उन्होंने कहा कि अब ऐसी स्थिति में मुश्किलें होंगी क्योंकि अगर मामले बहुत तेजी से मरीज बढ़े हैं तो बेड कहां से लाएंगे? राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की हुई बैठक के बाद दिल्ली के उप मुख्यम्रत्री मनीष सिसोदिया ने यह जानकारी दी है कि आने वाले दिनों में सम्भावित कोरोना के मरीज की संख्या की जानकारी के मुताबिक ”15 जून तक 44 हजार कोरोना के मामले सामने अकेले दिल्ली मेंं आ सकते हैं। जबकि 15 जुलाई तक करीब 2.25 लाख मामले हो जायेगें। जिसके लिये 33,000 बेड्स की आवश्यकता होगी। ऐसी सम्भावना की जा रही है कि 31 जुलाई तक 5.50 लाख मरीज दिल्ली मेें होगें जिसके लिये 80,000 बेड्स की आवश्यकता होगी। साथ ही दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने ‘कम्युनिटी ट्रांसमिशन’ के माध्यम से पत्रकारों को जानकारी दी। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया के हवाले से कहा कि राजधानी में कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो गया है लेकिन इसके बारे घोषणा करने का फ़ैसला केंद्र सरकार को करना है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि कम्युनिटी ट्रांसमिशन तब होता है जब हमने कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ के सोर्स का पता नहीं हो। ऐसे मरीज़ों की तादाद के बारे में पूछने पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने जवाब दिया कि दिल्ली में आधे मामले ऐसे हैं, जिनका सोर्स पता नहीं, परन्तु केन्द्र सरकार जब मानेगी तभी मानेेेेगी जब ‘कम्युनिटी ट्रांसमिशन’ शुरू हो चुका है।
उपसम्पादक सुनील शुक्ल 9717534480





















