सत्यम् लाइव, 8 दिसम्बर 2021, तमिलनाडु।। तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में कुल 13 लोगों की मौत होने की पुष्ठि हो रही है। जिसमें देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी शमिल हैं। हादसे में वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की ही जान बची है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
वायुसेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा कि अफोसस के साथ अब पुष्टि कहना पड़ रहा है कि दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनरल विपिन रावत और उनकी पत्नी श्रीमती मधुलिका रावत के साथ अन्य 11 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी है। भारतीय वायुसेना का एक हेलिकॉप्टर एमआई.17वीएच तमिलनाडु के कुन्नूर के निकट आधिकारिक सूत्रों ने अनुसार कोहरे और खराब मौसम की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे के कारण का पता लगाने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ के आदेश दिए गए हैं। हेलीकॉप्टर ने कोयंबटूर के पास सुलुर वायुसेना अड्डे से उड़ान भरी थी।
सुनील शुक्ल





















