सत्यम् लाइव, 9 अगस्त 2021, दिल्ली।। आज दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि हमारे दिल्ली सरकार के दो स्कूल शिक्षक फुलब्राइट टीचिंग एक्सीलेंस एंड अचीवमेंट प्रोग्राम के तहत अमेरिकी विश्वविद्यालयों और स्कूलों में प्रशिक्षण के लिए जा रहे हैं। आगे वाली लाइनों में लिखा कि वास्तव में हमारे शिक्षकों पर गर्व है जो हर क्षेत्र में उत्कृष्ट और अग्रणी हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में राजीव दीक्षित के बताये मार्ग पर चलकर अब तक जो मैंने कार्य करके देखा है उसमें भारत को अग्रणी यदि करना है तो पुनः इन सबको पहले भारतीयता सीखानी होगी। भययुक्त शिक्षक, भयमुक्त समाज को निर्माण नहीं करता है।
सुनील शुक्ल





















