सत्यम् लाइव, 3 जुलाई 2021, दिल्ली।। तीरथ सिंह रावत देर रात राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मिलने देहरादून राजभवन पहुंचे, जहां उनसे मुलाक़ात के बाद उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया। 3 जुलाई को दोपहर 3 बजे पार्टी मुख्यालय में विधानमंडल की बैठक होगी जिसमें पार्टी ने सभी विधायकों को उपस्थित रहना होगा तभी ये फैसला लिया जायेगा।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को ये संकेत दिया था कि उपचुनाव पर निर्वाचन आयोग के फ़ैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी अपना निर्णय ले सकती है। उत्तराखंड के सियासी गलियारों में पिछले कुछ दिनों से ये ख़बरें चल रही थीं कि भाजपा मुख्यमंत्री पद के लिए नए नेता का चयन कर सकती है।
…………….सुनील शुक्ल





















