सत्यम् लाइव, 11 जुलाई 2021, दिल्ली।। उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर हिंसा की खबरें लगातार आ रही हैं सियासी दलों के समर्थकों आपस में जमकर हंगामा कर रहे हैं अयोध्या, हमीरपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर में भी मारपीट की घटनाएं सामने आयी हैं इन झड़पों में लोग घायल भी हुए हैं। जबकि कई गाड़ियों भी तोड़ी गयी हैं। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस कुछ स्थलों पर लाठीचार्ज भी किया है।
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में दिनांक 10 जुलाई 2021 दिन गुरुवार को नामांकन चल रहा था जिले में 8 ब्लॉक प्रमुख चुने जाने हैं उसको लेकर कई जगह हंगामा हो रहा है। भरथना ब्लॉक में भारतीय जनता पार्टी राघवेंद्र दोहरे के समर्थक कमल यादव पर गोली चलाने का मामला पुलिस प्रशासन के सामने आया। महराजगंज जिले में भी नामांकन के दौरान हिंसा हुई की खबर आ रही है।
सुरक्षा की दृष्टि से बसरेहर विकासखंड परिसर को छावनी के रूप में तबदील कर दिया गया यहॉ पर भी पुलिस प्रशासन भी बड़ी मुस्तैदी से इन प्रत्याशियों की हर गतिविधियों पर निगाह रखे हुए है। नामांकन कराने जा रहे समाजवादी प्रत्याशी के काफिले को भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा बीच सड़क पर वाहन लगाकर रोक लिया गया और दोनों के बीच लाठी और दण्डे चले। जद्दोजहद के बाद सपा प्रत्याशी का नामांकन कराया गया जबकि इससे पूर्व ही बीजेपी प्रत्याशी राधा देवी पत्नी राकेश कुमार के अपना नामांकन करा चुकी थीं। पूरे ही क्षेत्र से लगभग ऐसी ही खबरें लगातार आ रही हैं।
सुनील शुक्ल





















