सत्यम् लाइव, 22 मई 2021, दिल्ली।। कोरोना महामारी में गयी लोगों की जान पर ऑनलाइन बात करते हुए शुक्रवार को प्रधानमंत्री जी भावुक होकर कहा, ”’इस वायरस ने हमसे कई प्रियजनों को छीन लिया है मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है।” पीएम ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के डॉक्टरों और फ्रंटलाइन वर्कस को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये, उनके सेवाभाव को धन्यवाद कहा।
पीएम ने कहा, ‘कोरोना के दूसरी लहर में हम एक ही समय में कई मोर्चो पर भी लड़ रहे हैं संक्रमण की दर ऊंची है और मरीज लंबे समय तक अस्पताल में हैं, अभी संतोष का समय नहीं है हमें अभी लंबी लड़ाई लड़नी है अभी हमें बनारस और पूर्वांचल के ग्रामीण इलाकों पर भी बहुत ध्यान देना है। अब हमारा मंत्र होगा, जहां बीमार, वहीं उपचार। जितना हम उपचार लोगों के पास ले जाएंगे हेल्थ व्यवस्था पर लोड उतना ही कम होगा। जहां बीमार वहीं उपचार इस सिद्धांत पर फोकस करें।
सुनील शुक्ल





















