सत्यम् लाइव, 20 मई 2021, दिल्ली।। चक्रवात ताउते का खौफ अभी भारतीय वासियों के दिल से समाप्त नहीं हो पाया है कि मौसम विज्ञान विभाग ने नये चक्रवात यास की चेतावनी दे डाली है मौसम विभाग ने बताया कि यास चक्रवात 26 या 27 मई तक पूर्वी तट पर आ पहुॅचेगा। साथ ये भी अनुमान लगाया कि पिछले साल आये बंगाल में अम्फान चक्रवात से भी ज्यादा तबाही मचा सकता है। इस चक्रवात यास की चेतावनी के बाद पश्चिम बंगाल सरकार और ओडिशा सरकार ने वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों को निर्देश कि इससे निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करें।
मौसम विभाग केे अनुसार उत्तर अंडमान सागर और बंगाल की पूर्वी मध्य खाडी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की सम्भावना के साथ ही 72 घंटे में चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जायेगा यह 26 मई तक पश्चिम बंगाल ओडिशा के तटों तक आ जायेगा। साथ ही पश्चिमी बंगाल, ओडिशा, असम और मेघालय में 25 मई से बारिश के आसार बन जायेगें।
सुनील शुक्ल
Discover more from Satyam Live
Subscribe to get the latest posts sent to your email.