सत्यम् लाइव, 9 जुलाई 2020,दिल्ली | एस. एच. ओ. भलस्वा डेरी अजय कुमार सिंह का तबादला नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट अशोक विहार में हो गया । इस बात की खबर लगते ही एन. जी. ओ भोजपुरी सेवा समिति व एन. जी. ओ. सेवा कल्याण समिति ट्रस्ट के पदाधिकारी व मुकुंदपुर वासी धीरे धीरे थाना भलस्वा डेरी में इकट्ठे होने शुरू हो गए। लोगों ने फूल माला पहनाकर व उनके सरकारी वाहन को लोगों ने थाने में से रस्सी के सहारे से खींच कर थाने से विदाई दी । लोगों की आंखें नम थी क्योंकि एस. एच. ओ. अजय कुमार सिंह हैं ही इतने बढ़िया आदमी । एक वह अच्छे इंसान हैं अच्छे अधिकारी हैं । उन्होंने आश्वासन दिया कि वह जहां भी रहेंगे मुकुंद पुर वासियों को हमेशा याद रखेंगे । उन्होंने कहा कि जो भी एस एच ओ थाने में आएंगे मुकुंदपुर वासियों को मिलकर उनका साथ देना है व क्राइम पर अंकुश लगाने में पुलीस की मदद करनी है । इस मौके पर एन जी ओ भोजपुरी सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज सिंह उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ,अरुण भटनागर, रिजवान अंसारी, डीएन चौहान, राम विवेक शाह, महासचिव हृदयानंद, पिंटू शाह, संदीप मिश्रा, इस्माइल अंसारी आदि मौजूद रहे।






















