सत्यम् लाइव, 29 मई 2021, दिल्ली।। पश्चिम बंगाल, ओडिशा को जलमग्न करने वाला यास चक्रवात अभी शान्त नहीं हो रहा हैै बल्कि अब बिहार में अपना ताण्डव मचा रखा है लगातार हो रही बारिश के कारण चारों तरफ जल भराव तो है ही साथ मेें नदियों में बढा हुआ जल स्तर के कारण पुल को धसना, घरों की छत गिरना भी सामान्य सी बात है। अब तब प्राप्त सूचना केे अनुसार अंधेरे मेें डूबा पडे हैं पूरे ही चक्रवात प्रधान राज्य। ऐसे में ऑनलाइन व्यवस्था पर भी प्रश्न चिन्ह लगते हैं।
आज वैशाली के राघोपुर में तेज बारिश के कारण रुस्तमपुर पीपापुल क्षतिग्रस्त हो गया। भोजपुर के आरा, जगदीशपुर, गड़हनी, पीरो एवं शाहपुर अंचलों में डेढ़ दर्जन से अधिक मिट्टी के घर ध्वस्त हो गए। बड़हरा के मौजमपुर-महुली घाट स्थित बिहार-यूपी को जोडऩे वाले पीपा पुल पर वाहनों का परिचालन ठप हो गया है। पुल का एक हिस्सा नदी में गिर गया है।
दूसरी ओर यूपी-बिहार को जोडने वाले हाजीपुर टू गाजीपुर एनएच जय प्रभा सेतु की सडक मांझी के दक्षिणी छोर पर ध्वस्त होने के कारण भारी वाहनों के जाने पर रोक लगा दी गयी है। बरसात की ये स्थिति हैं कि नालंदा मेडिकल कॉलेज सहित कई अस्पतालों में पानी भर गया है। एम्स जाने वाली सडक पर जल भराव लगातार बना हुआ है। वहीं राजधानी पटना के जयप्रभा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कंकडबाग पर भी दो दो फीट पानी भरा है। बक्सर जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौगाई के कर्मी जर्जर आवास का छज्जा टूटकर गिरने से अफरातफरी मची।
सुनील शुक्ल





















