• About
  • Team
  • Contact
  • E-Newspaper
  • Advertisement
Tuesday, May 5, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजस्थान
    • मध्यप्रदेश
    • अन्य राज्य
  • विशेष
  • पी.एस.यू
  • राजनीति
  • क्राइम
  • धर्म
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • गैजेट्स
  • शिक्षा
  • करियर
  • ट्रेवल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजस्थान
    • मध्यप्रदेश
    • अन्य राज्य
  • विशेष
  • पी.एस.यू
  • राजनीति
  • क्राइम
  • धर्म
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • गैजेट्स
  • शिक्षा
  • करियर
  • ट्रेवल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home उत्तराखंड

बस्तों का बोझ कम करने का सराहनीय उपक्रम

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
June 13, 2018
in उत्तराखंड, विज्ञापन
5.5k 56
A A
0
837384prakash javadekar 640x320 1
4.7k
SHARES
5.9k
VIEWS
Share on WhatsaapShare on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

यें भीपढ़ें :-

दिल्ली में ‘जहां वोट, वहां वैक्सीनेशन’ अभियान की शुरुआत

उबर कैब में महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी, शिकायत दर्ज

भाजपा ने यूपी के लिए 149 और उत्तराखंड के लिए 68 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की.

शिक्षा के निजीकरण के दौर में बस्ते का बोझ हल्का करने की बात एक सपना बन कर रह गयी, बच्चों के मानसिक तनाव को कम करने के प्रयास निरर्थक होते नजर आने लगे एवं बच्चों का बचपन लुप्त होने लगा, ऐसे जटिल हालात में सरकार ने स्कूली बच्चों के पाठ्यक्रम का बोझ कम करने का जो फैसला किया है, उसका स्वागत किया जाना चाहिए। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को कहा कि एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम जटिल है और सरकार इसे घटाकर आधा करने वाली है। निश्चित ही नरेन्द्र मोदी सरकार की अनेक उपलब्धियों में यह एक बड़ी उपलब्धि होगी, जिसमें बच्चों को उनका बचपन लौटाने का उपक्रम किया जा रहा है।
पाठ्यक्रम के भारी भरकम बोझ से बच्चों का मानसिक विकास अवरुद्ध हो रहा है, इससे बच्चों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। एक तो बच्चों पर पढ़ाई का अतिरिक्त बोझ बढ़ा और जो व्यावहारिक ज्ञान बच्चों को विद्यालयों में मिलना चाहिए था, उसका दायरा लगातार सिमटता गया। बस्तों के बढ़े बोझ तले बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। आज बच्चे अपने बचपन को ढूंढ रहे हैं। किताबों से भरे बस्ते बेचारे मासूम बच्चे अपने कंधों पर ढो रहे हैं। हंसने-खेलने की उम्र में बच्चों की पीठ पर किताबों, कापियों का इतना बोझ लादना क्या इन मासूमों पर अत्याचार नहीं है? इस भारी-भरकम पाठ्यक्रम को लादे बच्चें बीमार रहने लगे, तनाव के शिकार होने लगे। तनाव है तो उद्दण्डता भी होगी, आक्रामक भी बनेंगे, इस बढ़ती आक्रामकता को हमने पिछले दिनों देखा है, किस तरह से साथी बच्चे की हत्या कर दी गयी, किस तरह प्राचार्य पर गोली चला दी गयी।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर शिक्षा पद्धति की इस बड़ी विसंगति को दूर करने का सराहनीय उपक्रम किया है, इसके लिये उनके योगदान सदैव स्मरणीय रहेंगे। उन्होंने शिक्षा पद्धति को व्यावहारिक बनाने की दृष्टि से और भी कदम उठाये हैं। उन्होंने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मसौदे को कैबिनेट के सामने इस माह के अंत में पेश किया जाएगा, साथ ही जुलाई में शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) में संशोधन के आशय वाला बिल भी संसद के समक्ष रखा जाएगा। इस संशोधन में बच्चों को 5वीं और 8वीं में फेल न करने का फैसला पलटने की बात है। इसके तहत राज्यों को इन कक्षाओं की परीक्षा अपने तरीके से लेने का अधिकार दिया जाएगा। जावड़ेकर के अनुसार, सरकार छोटे बच्चों के बस्ते का बोझ कम करने के लिए भी एक विधेयक ला रही है, जिसमें स्कूलों द्वारा बच्चों को होमवर्क न देने का प्रावधान भी होगा। मद्रास हाईकोर्ट ने 30 मई को एक अंतरिम आदेश में केंद्र से कहा था कि वह राज्य सरकारों को निर्देश जारी करे कि वे स्कूली बच्चों के बस्ते का भार घटाएं और पहली-दूसरी कक्षा के बच्चों को होमवर्क से छुटकारा दिलाएं।
सरकार ने संभवतः पहली बार यह बात स्वीकार की है कि बच्चों को तनावमुक्त बनाये रखना शिक्षा की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उसने यह भी स्वीकार किया है कि एनसीआरटीई का पाठ्यक्रम जटिल है। देश के ज्यादातर स्कूलों में यही पाठ्यक्रम पढ़ाया जाता है। पिछले कुछ समय से विभिन्न सरकारों की यह प्रवृत्ति हो चली है कि वे शिक्षा में बदलाव के नाम पर पाठ्यक्रम को संतुलित करने की बजाय उसमें कुछ नया जोड़ देती हैं। इस तरह पाठ्यक्रम बढ़ता चला गया। कई शिक्षाविदों ने इस पर सवाल उठाया और कहा कि कम उम्र में बहुत ज्यादा चीजों की जानकारी देने की कोशिश में बच्चे कुछ नया नहीं सीख पा रहे, उलटे पाठ्यक्रम का बोझ उन्हें रटन विद्या में दक्ष बना रहा है। यही नहीं, इस दबाव ने बच्चों में कई तरह की मनोवैज्ञानिक समस्याएं पैदा की हैं, वह कुंठित हो रहा है, तनाव का शिकार बन रहा है। एकदम छोटे बच्चों को होमवर्क के झंझटों से मुक्त करना जरूरी है।
पहले तो स्कूलों का तनावभरा परिवेश, आठों कलांशें पढ़ने से बच्चे थक जाते हैं और ऊपर से उनको भारी होमवर्क दे दिया जाता है। जो स्कूल जितना अधिक होमवर्क देता है, वह स्कूल उतना ही बड़ा माना जाता है। इस तरह होमवर्क कुल मिलाकर एक कर्मकांड का रूप ले चुका है, जिसका विकल्प ढूंढना जरूरी है। कच्ची उम्र में पढ़ाई का दबाव औसत मेधा और भिन्न रुचियों वाले बच्चों को कुंठित बनाता है। उन्हें फेल करने की व्यवस्था वापस लानी है, तो उनको दबाव से बचाने के रास्ते भी ढूंढने होंगे। जैसे, 14 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को स्कूली पाठ्यक्रम से अधिक व्यावहारिक ज्ञान दिया जाना ज्यादा उपयोगी है, उनमें कौशल विकास के प्रस्ताव को ज्यादा गंभीरता से लिया जाना वर्तमान की सबसे बड़ी जरूरत है। तोतारटंत के बजाय बच्चों में कुछ सीखने की सहज प्रवृत्ति पैदा हो, इसी में उनके साथ-साथ देश की भी भलाई है, इसी में शिक्षा पद्धति की भी परिपूर्णता है।
लगभग पांच दशक पहले छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों पर इतना बोझ नहीं था। मसलन पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा तक बच्चों के लिए तीन-चार किताबें और कापियां ही पर्याप्त होती थीं। इतना ही नहीं, हर कक्षा के लिए स्तर के हिसाब से पहाड़े तथा गणित के प्रश्न होते थे। इसके साथ-साथ व्यवहार गणित, लाभ-हानि, ब्याज व समीकरण के प्रश्न होते थे, लेकिन आज पाठ्यक्रम में व्यावहारिक पाठ्यक्रम के ज्ञान व शिक्षा से भी बच्चों को वंचित होना पड़ रहा है। कहना न होगा कि बस्तों के बढ़े बोझ तले बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि 12 साल की आयु के बच्चों को भारी स्कूली बस्तों की वजह से पीठ दर्द का खतरा पैदा हो गया है। पहली कक्षा में ही बच्चों को छह पाठ्य पुस्तकें व छह नोट बुक्स दी जाती हैं। मतलब पांचवीं कक्षा तक के बस्तों का बोझ करीब आठ किलो हो जाता है। बच्चों के बस्ते और भारी भरकम पाठ्यक्रम हैं। इससे बच्चों को पीठ, घुटने व रीढ़ पर असर पड़ रहा है। आजकल बहुत सारे बच्चे इसके शिकार हो रहे हैं। बस्तों के बढ़े बोझ से निजी स्कूलों के बच्चे खेलना भी भूल रहे हैं। घर से भारी बस्ते का बोझ और स्कूल से होम वर्क की अधिकता से शिशु दिमाग का विकास बाधित हो रहा है। निजी स्कूलों के बस्तों का बोझ तो बढ़ता ही जा रहा है। इसके पीछे ज्ञानवृद्धि का कोई कारण नहीं, बल्कि व्यावसायिक रुचि ही प्रमुख है।
कान्वेंट स्कूलों में छोटी कक्षा के मासूमों को दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के बराबर होमवर्क दिया जा रहा है जिससे देर रात्रि तक इन छात्रों को सिर उठाने की फुर्सत नहीं होती, खेलना किसने देखा। बच्चे स्कूल से घर आकर न तो कुछ वक्त फुर्सत के निकाल पाते हैं और न ही खेलों के लिए उचित समय मिल पा रहा है। बढ़ी स्पर्धा के दौर में सरकारी स्कूलों को छोड़कर अभिभावक अपने नौनिहालों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए निजी स्कूलों की ओर रुख कर रहे हैं। सर्व शिक्षा अभियान ने इस दिशा में प्रयास किए, परंतु उनके अनुपालन का कार्य केवल सैद्धांतिक स्तर तक सीमित रहा, इसको व्यावहारिक रूप नहीं मिल पाया। लम्बे दौर से कुछ ऐसे उपाय किये जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिससे ये मासूम बस्ते के बोझ से मुक्त हो सकें और उनका स्वाभाविक विकास हो। इस दृष्टि से केन्द्र सरकार की पहल से कुछ धुंधलका छंटने की संभावनाएं बनी है। परीक्षा का समय हो या अध्यापक का व्यवहार, घरेलू समस्या हो या आर्थिक समस्या-तनावमुक्त परिवेश बहुत आवश्यक है। लेकिन बच्चों को तनावमुक्त परिवेश देने में शिक्षा को व्यवसाय बनाने वाले लोगों ने कहर बरपाया है। निश्चय ही कुछ स्वार्थी तत्त्व इन बच्चें रूपी महकते पुष्पों पर भी अत्याचार करने से बाज नहीं आते। उनका उद्देश्य हर कक्षा में अधिक से अधिक पुस्तकें लगवाना रहता है, जिससे वे पुस्तक-विक्रेताओं और दुकानदारों से कमीशन लेकर अपनी जेब गर्म कर सकें। दूसरी बात जो ध्यान में देनी है, वह यह है कि कक्षा के बंद कमरे में पाठ रटवाने के स्थान पर उन्हें रोचक ढंग से पढ़ाया जाए। विद्यालयों में दी जा रही शिक्षा पुस्तकों के भार से दबी है। इस बोझ को कम करने की काफी चर्चा और सुझाव आते रहे, परंतु वे क्रियात्मक रूप से कुछ अधिक सफल नहीं हो पाए। बच्चों के दिमाग में शब्दों को भरना नहीं चाहिए, बल्कि उनके मस्तिष्क में शब्दों को निकलवाना चाहिए। वे अच्छी तरह से शब्दों को समझें, रटें नहीं। बच्चों को व्यावहारिक विद्या सिखलाई जानी चाहिए, ताकि उनके विचार शक्ति में इजाफा हो। केन्द्र सरकार को चाहिए कि वह शिक्षा पद्धति की विसंगतियों को दूर करने के लिये केवल कानून ही नहीं बनाये, बल्कि उन्हें पूरी ईमानदारी से लागू भी करें, तभी भारत का बचपन मुस्कुराता हुआ एक सशक्त पीढ़ी के रूप में नयी दिशाओं को उद्घाटित कर सकेंगा।
प्रेषकः
lalit gargg 2
(ललित गर्ग)
60, मौसम विहार, तीसरा माला, डीएवी स्कूल के पास, दिल्ली-110051
फोनः 22727486, 9811051133

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

machli 11 1
उत्तराखंड

नैनीताल पर ‘जल प्रलय’ का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंसने की बड़ी चेतावनी

March 10, 2026
5.9k
news 2026 03 08t110307.275
उत्तराखंड

Nainital Crime News: नैनीताल घूमने गई दिल्ली की महिला पर्यटक के साथ कैब ड्राइवर की हैवानियत, चलती कार से कूदकर बचाई आबरू

March 8, 2026
5.9k
untitled design 2026 03 07t102305.778
उत्तराखंड

धराली में क्यों आया था भयंकर जलप्रलय? ISRO की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, गई थी 68 की जान

March 7, 2026
5.9k
pushkar singh dhami 2
उत्तराखंड

उत्तराखंड ने फिर मारी बाजी! नए कानून लागू करने में देश के सभी राज्यों को पछाड़ा, बना ‘टॉप स्टेट’

March 7, 2026
5.9k
nikahhh
उत्तराखंड

Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था…’, शादी के 4 महीने बाद ही शहबाज ने पत्नी को उतारा मौत के घाट; खौफनाक कबूलनामा

March 6, 2026
5.9k
himalayan 0.2 the tehri lake festival
उत्तराखंड

उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योजना

March 6, 2026
5.9k
char dham
उत्तराखंड

Chardham Yatra 2026 Registration Opens: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें केदारनाथ-बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तारीख और आवेदन का तरीका

March 6, 2026
5.9k
add a heading 15
उत्तराखंड

रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल, क्या और गहराएगी कानूनी मुश्किलें?

March 5, 2026
5.9k
pushkar singh dhami holi festival
उत्तराखंड

आस्था, परंपरा और प्रगति: उत्तराखंड की इस अनोखी होली ने जीता सबका दिल, पारंपरिक वेशभूषा में लोक कलाकारों ने बांधा समां

March 5, 2026
5.9k
haridwar holi clash
उत्तराखंड

Haridwar News: हरिद्वार में होली पर खूनी संघर्ष, 50 लोगों ने मिलकर किया हमला, इलाके में भारी तनाव

March 5, 2026
5.9k
untitled design 2026 02 23t131418.124
उत्तराखंड

Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरशिप को लेकर किया बड़ा दावा

February 23, 2026
5.9k
haridwar news
उत्तराखंड

Haridwar Kumbh 2027: कुंभ मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, ग्राउंड जीरो पर उतरीं मेलाधिकारी, घाटों और सड़कों का निरीक्षण

February 17, 2026
5.9k
ADVERTISEMENT
  • Trending
  • Comments
  • Latest
13 37

Fake Registry Case: विक्रेता और खरीदार समेत 5 के खिलाफ मुकदमा, फर्जीवाड़े में नायब तहसीलदार की भूमिका संदिग्ध

January 31, 2026
WhatsApp Image 2020 12 06 at 5.12.44 PM scaled 1

लोनी गाजियाबाद में सक्षम वह अदिति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वधान में शिविर संपन्न |

December 6, 2020
saksham jila scaled 1

सक्षम जिला यूनिट गाजियाबाद में विश्व विकलांग दिवस के उपलक्ष में कैंप का आयोजन |

December 6, 2020
htet2 91639372

BSEH हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा HTET ऑनलाइन फॉर्म 2020

December 7, 2020
IMG 20260411 WA0020

“प्रोजेक्ट संगम” के माध्यम से पुलिस-जन संवाद बैठक का आयोजन

April 11, 2026
WhatsApp Image 2026 04 07 at 1.28.23 AM

“Eating Art is Yoga” का संदेश : खाने का तरीका बना सेहत की कुंजी, ओवरईटिंग और हार्मोन असंतुलन का समाधान — Dr. Pramod Stephen का फॉर्मूला

April 7, 2026
WhatsApp Image 2026 04 03 at 2.37.33 AM

SHB–MDH Cancer Care Hospital में श्रीहनुमान प्रकटोत्सव पर भंडारा आयोजित, सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच सनातनी विनोद बिंदल ने किया प्रसाद वितरण

April 3, 2026
WhatsApp Image 2026 03 28 at 12.22.15 AM

श्री राम जन्मोत्सव और महाशय धर्मपाल गुलाटी जयंती पर SHB–MDH संस्थानों में भंडारा आयोजित, सनातनी विनोद बिंदल के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

March 28, 2026

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • 92f805b062f0d7904d6bc907444b8fd9

    योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    8469 shares
    Share 3388 Tweet 2117
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    6678 shares
    Share 2671 Tweet 1670
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5687 shares
    Share 2275 Tweet 1422
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5587 shares
    Share 2235 Tweet 1397
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5484 shares
    Share 2194 Tweet 1371
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

E-Media Corner

  • E-Newspaper
  • E-Magazine

Recent News

IMG 20260411 WA0020

“प्रोजेक्ट संगम” के माध्यम से पुलिस-जन संवाद बैठक का आयोजन

April 11, 2026
WhatsApp Image 2026 04 07 at 1.28.23 AM

“Eating Art is Yoga” का संदेश : खाने का तरीका बना सेहत की कुंजी, ओवरईटिंग और हार्मोन असंतुलन का समाधान — Dr. Pramod Stephen का फॉर्मूला

April 7, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2025 "Satyam Live - Where Truth Meets Every Story" by Digital Pride.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजस्थान
    • मध्यप्रदेश
    • अन्य राज्य
  • विशेष
  • पी.एस.यू
  • राजनीति
  • क्राइम
  • धर्म
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • गैजेट्स
  • शिक्षा
  • करियर
  • ट्रेवल
  • वीडियो
  • ई-पेपर

© 2025 "Satyam Live - Where Truth Meets Every Story" by Digital Pride.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.